Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: जब सिद्धार्थ कौल को जानबूझकर रॉबिन उथप्पा ने मारा कंधा, भड़के युवराज

हैदराबाद। आईपीएल का तूफान हो और तू-तू..मैं-मैं ना हो...भला कैसे हो सकता है, बड़ी शांति से चले आ रहे आईपीएल 10 का माहौल उस वक्त गर्मा-गर्म हो गया, जब रविवार रात को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच शुरू हुआ।

दोनों ही टीमों के प्लेयर काफी गर्ममिजाजी हैं, इस पर किसी को शक नहीं और ये मिजाजी उस वक्त प्रत्यक्ष रूप से सामने आ गई जिस वक्त केकेआर स्टार रॉबिन उथप्पा पर हैदराबादी टीम के धुरंधर युवराज सिंह भड़क गए क्योंकि उथप्पा ने हैदराबाद के गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को जानबूझकर कंधा मार दिया था, जिससे युवराज नाराज हो गए।

जब सिद्धार्थ को जानबूझकर रॉबिन ने मारा कंधा

आपको बता दें कि यह घटना उस वक्त हुई जब केकेआर हैदराबाद के पहाड़ से दिए स्कोर का पीछा करने मैदान पर उतरी थी। मैच का तीसरा ओवर चल रहा था और टारगेट था 209 रनों का। कोलकाता के दो विकेट गिर चुके थे। सिद्धार्थ कौल के इस ओवर की आखिरी गेंद पर रॉबिन उथप्पा ने एक चौका लगाया और वापस आने के दौरान उन्होंने कौल को जानबूझकर कंधा मार दिया जिस पर जब कौल ने उन्हें टोका तो उथप्पा उन्हें ही सही से चलने की नसीहत देने लगे।

युवराज सिंह को गुस्सा आ गया और फिर...

जिस पर मिस्टर युवराज सिंह को गुस्सा आ गया और उन्होंने ना आव देखा ना ताव, बस उथप्पा की मैदान में ही क्लास ले ली। टीवी पर जो लोग ये मैच लाइव देख रहे थे, उन्हें भी पूरी तरह से गलती उथप्पा की ही नजर आई लेकिन उथप्पा ने युवी को जवाब नहीं दिया। कमेंटेटर्स के मुताबिक युवराज यह कहते नजर आए कि आप सीनियर खिलाड़ी हैं और इस नाते वह संयमित व्यवहार करें।

युवराज उथप्पा के गले में हाथ डालकर उनसे बात करने नजर आए

लेकिन जब बारिश के कारण खेल रुका तो युवराज उथप्पा के गले में हाथ डालकर उनसे बात करने नजर आए। उस वक्त उथप्पा एकदम शांत थे और युवराज की बातें सुन रहे थे।

डेविड वार्नर की आंधी में उड़ गया केकेआर

गौरतलब है कि मौजूदा चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान डेविड वार्नर (126) की तूफानी पारी और अपने गेंदबाजों के संतुलित प्रदर्शन के दम पर रविवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में टॉप पर चल रही कोलकाता नाइट राइर्ड्स को 48 रनों से हरा दिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+