Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फ़ाइनल का स्कोर

चैम्पियंस ट्रॉफ़ी का फ़ाइनल मुक़ाबला सोमवार को न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दक्षिण अफ़्रीका के सेंचुरियन मैदान पर खेला जा रहा है.

पिछले रिकॉर्ड के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी लगता है लेकिन न्यूज़ीलैंड के युवा और अनुभवी खिलाड़ी किसी भी टीम को हराने का माद्दा रखते हैं.

मैच से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने स्वीकार किया कि शेन ब़ॉंड की गेंदबाज़ी का मुक़ाबला करना आसान नहीं है और उनकी टीम ने बॉंड के लिए कुछ रणनीति बनाई है.

ताज़ा स्कोर जानने के लिए यहां क्लिक करें

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ी आक्रमण औसत है और ब्रेट ली उतने घातक नज़र नहीं आ रहे जितने हुआ करते थे. दारोमदार मिचेल जॉनसन पर है जो बल्ले से भी आक्रामक खेल दिखा सकते हैं.

बैटिंग में कंगारुओं की सलामी जोड़ी जम नहीं पाई है और टिम पाएन्स अब तक सफल नहीं हो पाए हैं. एक हद तक उनकी निर्भरता रिकी पोंटिंग और माइक हसी पर है.

उधर न्यूज़ीलैंड की टीम में अच्छा संतुलन दिखाई देता है. कप्तान डेनियल वेट्टोरी खुद बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखा सकते हैं. हालांकि जेसी राइडर के घायल होने से सलामी बल्लेबाज़ी की धार कमज़ोर हुई है लेकिन ब्रैंडन मैकुलम अगर टिक गए तो किसी भी गेंदबाज़ी आक्रमण के पसीने छुड़ा सकते हैं.

इयन बटलर ने जिस तरह से सेमीफ़ाइनल में प्रदर्शन किया है उससे न्यूज़ीलैंड को इस अहम मुक़ाबले में भी उनसे काफी उम्मीदें हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+