Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL10: आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, 'टी20 किंग' युवराज की बादशाहत बरकरार

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) हमेशा से खिलाडियों की नीलामी को लेकर काफी सुर्खियों में रहा है। शुरुआत से ही सभी फ्रेंचाइजी के बीच खिलाड़ियों की नीलामी किसी युद्ध से कम नहीं रही। एक-एक स्टार खिलाड़ी को पाने के लिए उन्होंने पैसों की परवाह नहीं की। इसी वजह से कुछ खिलाड़ी आईपीएल के अलग-अलग सीजन में सबसे महंगे साबित हुए।

आईपीएल ने दुनिया के बाकी देशों को भी घरेलू लीग शुरू करने का चस्का चढ़ाया लेकिन सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही बिग बैश लीग (BBL) को हिट करवा पाया। लेकिन पैसा और दर्शकों के मामले में आईपीएल से आगे कोई नहीं निकल पाया। आईपीएल के 10 सालों में नीलामी के दौरान कई क्रिकेटर अपने निर्धारित दाम से चार-पांच गुना ज्यादा में बिके। 'टी20 के किंग' कहे जाने वाले युवराज सिंह हमेशा से टीम मालिकों के लिए पसंदीदा रहे।

युवराज सिंह: 2.67 मिलियन डॉलर

युवराज सिंह: 2.67 मिलियन डॉलर

बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। युवराज आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने जब 2015 के सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके पहले 2014 के सीजन की नीलामी में रॉयल चैलेंजर बंगलोर ने उन्हें 14 करोड़ रुपये ($2.33 million) में खरीदा था। हालांकि टीम की जर्सी में उनकी एक आउंटिंग की वजह से अगले सीजन में उन्हें RCB से आउट कर दिया गया। Highlights: रैना के तूफान में उड़े कोलकाता के नाइट राइडर्स

अब तक टी20 मैचों में युवराज सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। युवराज ने यह कारनामा पहले वर्ल्ड टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। युवराज ने उसी मैच में छह गेंदों पर छह छक्के जड़कर वाहवाही लूटी थी। अपनी इसी काबिलियत की वजह से युवराज सिंह प्रशंसकों और आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिकों के बीच लोकप्रिय रहे हैं।

2. गौतम गंभीर: 2.4 मिलियन डॉलर

2. गौतम गंभीर: 2.4 मिलियन डॉलर

दिल्ली के इस बल्लेबाज ने तब सुर्खियां बटोरी थीं जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगभग 16 करोड़ रुपये (2.4 मिलियन डॉलर) में उन्हें खरीदा था। साल 2011 में गंभीर KKR के कप्तान बनाए गए और उसके बाद टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके अगले ही सत्र में KKR ने आईपीएल ट्रॉफी जीत ली और साल 2014 में सफलता दोहराई। गंभीर ने साल 2011 में आईपीएल के पहले आईसीसी वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में 97 रन बनाए थे। मैच जीतकर भारत ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी हासिल की थी।

3. बेन स्टोक्स: 2.16 मिलियन डॉलर

3. बेन स्टोक्स: 2.16 मिलियन डॉलर

इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 14.5 करोड़ ($ 2.16 million) में खरीदा और इसके साथ वह आईपीएल में खेलने वाले सबसे महंगे विदेश क्रिकेटर बन गए। RPS ने स्टोक्स को खरीदने में मुंबई इंडियंस, दिल्ली डेयरडेविल्स, RCB और सनराइजर्स हैदराबाद को पीछे छोड़ा था।

4. युसुफ पठान: 2.1 मिलियन डॉलर

4. युसुफ पठान: 2.1 मिलियन डॉलर

टी20 क्रिकेट में बड़ोदा के इस बल्लेबाज को काफी असरदार माना जाता है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए कुछ यादगार पारियां खेली थीं बाद में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2011 में 2.1 मिलियन डॉलर में खरीद लिया। उस सीजन में वह टीम के कप्तान गौतम गंभीर के बाद दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

5. रॉबिन उथप्पा: 2.1 मिलियन डॉलर

5. रॉबिन उथप्पा: 2.1 मिलियन डॉलर

कर्नाटक के इस ओपनर बल्लेबाज को एग्रेसिव क्रिकेटर के तौर पर जाना जाता है। उन्हें 2011 में पुणे वारियर्स इंडिया ने 2.1 मिलियन डॉलर में खरीदा था। पुणे वारियर्स पर बैन लगने के बाद उन्हें KKR ने खरीद लिया।

6. दिनेश कार्तिक: 2.08 मिलियन डॉलर

6. दिनेश कार्तिक: 2.08 मिलियन डॉलर

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आईपीएल में काफी पसंद किए गए। तमिलनाडु के इस क्रिकेटर को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2.08 मिलियन डॉलर में खरीदा था। बाद में 2015 में RCB ने 1.75 मिलियन डॉलर में खरीदा।

7. रोहित शर्मा: 2 मिलियन डॉलर

7. रोहित शर्मा: 2 मिलियन डॉलर

मुंबई के दमदार बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल के स्टार परफॉर्मर रहे हैं। शुरुआत में डेक्कन चार्जर्स से जुड़े रहे रोहित शर्मा को 2011 में मुंबई इंडियंस ने 2 मिलियन डॉलर में खरीदा था। रोहित शर्मा को खरीदना मुंबई के लिए लकी साबित हुआ और उनके नेतृत्व में टीम ने दो ट्रॉफी जीतीं।

8. रवींद्र जडेजा: 2 मिलियन डॉलर

8. रवींद्र जडेजा: 2 मिलियन डॉलर

बाएं हाथ के गेंदबाज आलराउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2012 में 2 मिलियन डॉलर में खरीदा था। सौराष्ट्र के इस खिलाड़ी ने तब तक अच्छा नाम काम लिया था और टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चहेते बन गए थे।

9. इरफान पठान: 1.9 मिलियन डॉलर

9. इरफान पठान: 1.9 मिलियन डॉलर

तेज गेंदबाज आलराउंडर इरफान पठान को 2011 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा था। इरफान पठान ने टी20 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। विकेट चटकाने के साथ ही उन्होंने बल्ले से बेहतर प्रदर्शन किया और एक खतरनाक खिलाड़ी के तौर पर पहचान बनाई।

10. सौरभ तिवारी: 1.6 मिलियन डॉलर

10. सौरभ तिवारी: 1.6 मिलियन डॉलर

झारखंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज को 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने खरीदा था। तिवारी ने अपनी छवि एक अच्छे बल्लेबाज की गढ़ी है और प्रदर्शन भी बेहतर किया है। घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन बेहतर रहा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+