
आईपीएल के इस सीजन की 5 सबसे तेज गेंद
एनरिक नोर्टजे ने इस सीजन में पांच सबसे तेज गेंद फेकी है
- 156.22 किमी/घंटा
- 155.21 किमी/घंटा
- 154.74 किमी/घंटा
- 154.21 किमी/घंटा
- 153.72 किमी/घंटा

रबाडा-नोर्टजे की रफ्तार की जुगलबंदी
आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने के बाद जब नोर्टजे से इस उपलब्धि के बारे में पूछा गया तो नोर्टजे ने कहा कि मुझे मैच के बाद इस बारे में पता चला, मैच के दौरान मुझे नहीं पता था। नोर्टजे ने कहा कि मैं अपनी रफ्तार को सही रखने के लिए काफी मेहनत कर रहा था। मैं अपने पैर और हाथ पर भी काफी मेहनत कर रहा था। मैं गेंद की रफ्तार के साथ इसे सही लाइन पर फेंकने के लिए लगातार मेहनत कर रहा हूं। वहीं अपनी टीम के साथी गेंदबाज की इस उपलब्धि पर कैगिसो रबाडा ने कहा कि मैं इससे सरप्राइज नहीं हूं, हर मैच में ऐसा ही लगता है, मैं उनके लिए खुश हूं लेकिन बल्लेबाज के लिए नहीं। रबाडा ने कहा कि जब हम खेलते हैं तो हम सिर्फ डिलिवरी पर ध्यान देते हैं, रफ्तार पर नहीं। हम एक दूसरे से काफी कुछ सीखते हैं।

20 सबसे तेज गेंद में से 19 नोर्टजे-आर्चर के नाम
आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार नोर्टजे और जोफ्रा आर्चर ने इस आईपीएल सीजन में अबतक की 20 सबसे तेज गेंद में से 19 गेंदे साथ मिलकर फेंकी हैं। इस लिस्ट में पैट कमिंस तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने 20 सबसे तेज गेंदों में से एक गेंद 151.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी हैं। कुल मिलाकर अभी तक इस आईपीएल के सीजन में 34 बार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी गई हैं। मुंबई इंडियंस के जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमरा, ट्रेंट बोल्ट और आरसीबी के नवदीप सैनी, केकेआर के पैट कमिंस 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले क्लब में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications
