For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, भुवनेश्वर कुमार चोटिल, जाना पड़ा मैदान से बाहर

चेन्नई। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो गए हैं। मैच के दौरान कमेंट्री कर रही लीजा स्टेलकर ने बताया कि भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो गए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने मैच में तीन ओवर कराए और फिर चौथा ओवर कराने के लिए वह मैदान में वापस नहीं आए। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मुश्किल जरूर बढ़ गई है और उम्मीद की जा रही है कि उनकी चोट गंभीर नहीं हो। भुवनेश्वर कुमार ने मैच में 3 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 16 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। सनराइजर्स हैदराबाद की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते पंजाब किंग्स की टीम सिर्फ 120 रन ही बना सकी।



पिछले दो-तीन साल से वह लगातार चोटिल हो रहे हैं, लेकिन अगर उन्हें मेरे आस-पास भी आना है तो उन्हें बहुत लंबा सफर तय करना है। ये तो तेज गेंदबाज के साथ होता ही,किसी के साथ ज्यादा किसी के साथ कम लेकिन इंजरी होती ही रहती है। भुवनेश्वर कुमार को पता है कि उनका शरीर कैसा है। जब भुवनेश्वर कुमार रनअप ले रहे थे तो मुझे लगा कि उसमे कोई दिक्कत है, उम्मीद करते हैं कि साइड स्ट्रेनमें कोई ज्यादा कोई दिक्कत नहीं है। मैं नहीं मानता हूं कि आईपीएल के बीच में और सिर्फ चौथे मैच में कोई वर्कलोड की समस्या है।

मानसिक स्थिति की बात करें तो चोटिल होने के बाद फिर से वापसी करना बहुत मुश्किल होता है। मेरी तो आदत हो गई थ कि मैं चोटिल होता था और वापस फिर से मैदान में आ जाता था। लेकिन जो नए खिलाड़ी होते हैं, उन्होंने ऐसा कुछ देखा होता है तो उन्हें काफी दिक्कत होती है। मुझे पूरा यकीन है कि भुवनेश्वर कुमार को कोई गंभीर चोट नहीं है, लेकिन अगर उन्हें कोई गंभीर चोट है तो मुझे विश्वास है कि वह जल्दी ही वापसी करेंगे। बता दें कि अपने करियर में आशीष नेहरा 11 बार चोटिल हुए और 11 बार उन्हें अपना ऑपरेशन करना पड़ा।

Story first published: Wednesday, April 21, 2021, 18:44 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+