KKRvsCSK Match Preview: कोलकाता बनाम चेन्नई के बीच होगी टॉप पर पहुंचने की 'जंग'
नई दिल्ली। आईपीएल टूर्नामेंट का 23वां मुकाबला कल यानि की 9 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच चिदंबरम स्टेडियम में देखने को मिलेगा। इन दोनों के बीच 'हाईवोल्टेज' मुकाबला देखने को मिल सकता है, वो इसलिए क्योंकि दोनों टीमों ने इस सीजन में कोहराम मचाया हुआ है। दोनों टीमें बराबरी पर हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 5 मैचों में 4 जीते हैं तो वहीं दिनेश कार्तिक ने भी कोलकाता को 5 मैचों में 4 मुकाबले जितवाए हैं।
क्या कहते हैं आंकड़े-
अगर यह देखा जाए कि काैन सी टीम का आंकड़ों के लिहाज से पलड़ा भारी है तो चेन्नई प्रसंशकों के लिए अच्छी खबर है। दोनों टीमें आईपीएल इतिहास में अबतक 21 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें चेन्नई ने 12 तो कोलकाता ने 8 जीते हैं। वहीं चिदंबरम में चेन्नई का हमेशा डंका बजता है। इसकी गवाही देते हैं आंकड़े। चेन्नई ने इस स्टेडियम में कोलकाता के खिलाफ 8 मैच खेले हैं जिसमें कोलकाता को 2 में जीत नसीब हुई तो 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
वहीं सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला भी कोलकाता के खिलाफ खूब चलता है। रैना 664 तो धोनी 454 रन कोलकाता के खिलाफ बनाए हैं। कोलकाता के लिए परेशानी वाली बात यग साबित हो सकती है कि उनके खतरनाक खिलाड़ी आंद्रे रसेल का बल्ला चेन्नई के गेंदबाजों के आगे खामोश हो जाता है। रसेल चेन्नई के खिलाफ 208 रन ही बना सके हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
चेन्नई- हरभजन सिंह, शेन वॉटसन, एमएस धोनी (c & wk), सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, अंबाती रायडू, इमरान ताहिर, फाफ डु प्लेसिस, दीपक चाहर, स्कॉट कुगलेग्निजन
कोलकाता- दिनेश कार्तिक (c & wk), पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, कुलदीप यादव, नितीश राणा, प्रिसिध कृष्णा, लॉकर फर्ग्यूसन, शुभमन गिल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
