Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल 2014 : रेस्तरां दे रहे खाने-पीने पर छूट

नई दिल्ली। यहां राजधानी के कुछ ऐसे रेस्तरां की सूची है, जो आईपीएल के दौरान खाने-पीने की चीजों पर बढ़िया ऑफर दे रहे हैं।

स्मॉकीज बीबीक्यू एंड ग्रिल : यह दिन में होने वाले मैचों और शाम के दौरान रात 8.30 बजे तक होने वाले मैचों के लिए विशेष 'हैप्पी ऑवर' की पेशकश कर रहे हैं। शैंपेन को छोड़, आप एक शीतलपेय खरीद सकते हैं और दूसरा मुफ्त मिलेगा। यह ऑफर बुधवार से 6 मई तक वैध है।

मार्केट कैफे : यहां आप वाजिब दामों पर बीयर, कॉकटेल और स्पेन एवं पुर्तगाली पेय सैंगरियाज का आनंद ले सकते हैं। बीयर पेटी की कीमत 699 रुपये (कर रहित), कॉकटेल के पांच ग्लास 999 रुपये और ताजे फलों वाली लाल एवं सफेद सैंगरियाज की कीमत 1099 रुपये से शुरू हो रही है। ऑफर एक जून तक मान्य होगा।

वेडा कैफे : इसने आईपीएल मैन्यू पेश किया है। मैन्यू में कश्मीर और केरल सरीखी जगहों के लजीज व्यंजन शामिल हैं। प्रत्येक क्षेत्रीय पकवान अपनी संबंधित आईपीएल टीम का प्रतिनिधित्व करता है।

एक्सक्यूज मी बॉस : यह आईपीएल घंटों के दौरान भोजन और पानी के अलावा, अन्य पेय पर 50 प्रतिशत की छूट दे रहा है। ऑफर बुधवार से शुरू हो रहा है और 30 अप्रैल तक मान्य है।

नेबरहुड बार एंड ग्रिल : विविधतापूर्ण खानपान वाला यह रेस्तरां आईपीएल घंटों के दौरान महज 799 रुपये में असीमित खाना और शराब की पेशकश कर रहा है। आप ऑफर का लाभ बुधवार से 30 अप्रैल तक उठा सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+