मुंबई। आईपीएल के 9वें सीजन की शुरुआत बॉलिवुड के जबरदस्त तड़के बीच होगी। आईपीएल के शुभारंभ में बालिवुड के सितारों के अलावा इंग्लिश पॉप बैंड टीबीसी भी परफार्म करेगा। IPL 9: दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान बने जहीर खान
CSK को कभी भूला नहीं सकता लेकिन पुणे के लिए जी-जान लगा दूंगा: धोनी
आईपीएल का शुभारंभ 8 अप्रैल को होगा, जबकि टूर्नामेंट की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी। शुभारंभ कार्यक्रम में जैकलीन फर्नांडीज, यो यो हनी सिंह, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह सहित कई बॉलिवुड के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। IPL: कुंबले से पूछकर मुंबई इंडियंस के लिए प्लेयर खरीदती है नीता अंबानी
वर्ष 2015 में आईपीएल के शुभारंभ कार्यक्रम में अनुष्का शर्मा ने शानदार प्रस्तुति दी थी। इस बार शुभारंभ कार्यक्रम में 200 डांसर हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। आईपीएल का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। पहला मैच मुंबई इंडियंस और पुणे सुपरजाइंट्स के बीच होगा। IPL 9: राजकोट की टीम का नाम गुजरात लायंस, सुरेश रैना बने कप्तान