ना चाहते हुए भी धोनी ने ताहिर के कहने पर लिया रिव्यू, फिर गेंदबाज को मिला सबक, VIDEO
नई दिल्ली। आईपीएल के 12वें सीजन के बड़े मुकाबले का फैंस को काफी इंतजार था। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और इस सीजन में धमाल कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच था। उम्मीद के मुताबिक आंद्रे रसेल का जलवा इस मैच में भी कायम रहा लेकिन बाकी के बल्लेबाजों के प्लॉप शो के चलते कोलकाता चुनौतीपूर्ण स्कोर नहीं बना सकी और चेन्नई की टीम ने अपने मैदान पर 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की।

धोनी की बेहतरीन कप्तानी के दम पर पस्त केकेआर-
इस मैच में चेन्नई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करते हुए कोलकाता के तूफानी बल्लेबाजों को पहली बार इतना बेबस कर दिया था। धोनी ने एक बार फिर से बेहतरीन कप्तानी करते हुए अपने गेंदबाजों का शानदार इस्तेमाल किया। खासकर इस सीजन में दीपक चाहर के उभार का श्रेय काफी हद तक धोनी को जाता है। इसके अलावा धोनी डीआरएस के भी उस्ताद माने जाते हैं और आमतौर पर गेंदबाजों को इस मामले में सलाह देते नजर आते हैं।
|
ताहिर के ओवर में घटी मजेदार घटना-
लेकिन कोलकाता के खिलाफ मैच में एक मजेदार वाकया तब हुआ जब धोनी ने इमरान ताहिर की गेंद पर बड़ी जोशीली अपील की और उसको अंपायर ने नकार दिया। इसके बाद ताहिर और धोनी में कुछ देर बातचीत हुई और धोनी मुस्कराते हुए नजर आए। यह मामला कोलकाता की बैटिंग पारी के 15वें ओवर के दौरान घटा। ताहिर ने इस ओवर में एक बढ़िया लेग स्पिन गेंद फेंकी जो सीधे आंद्रे रसेल के पेड पर लगी।
महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर किया ब्लॉक तो भड़के गौतम गंभीर, कह दी बड़ी बात

जब धोनी का रिव्यू गया बेकार..
ताहिर पूरी तरह निश्चित थे कि उनको विकेट मिल गया है लेकिन अंपायर ने इसको नकार दिया। उस समय धोनी भी अपील करने में व्यस्त थे। इसी बीच ताहिर ने धोनी से रिव्यू लेने की गुजारिश की। इस दौरान धोनी की मुस्कराहट बता रही थी कि वे जानते थे, गेंद इतनी ज्यादा स्पिन हुई है कि विकेट पर नहीं लगेगी। गेंदबाज के कहने पर धोनी ने आखिरकार रिव्यू ले लिया। बाद में डीआरएस में पता चला कि गेंद स्टंप की लाइन पर टकराने के बावजूद स्टंप को बचकर निकल रही थी। अंपायर पहले ही नॉट आउट दे चुका था इसलिए एक रिव्यू भी बेकार चला गया।
फैंस ने धोनी के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया कुछ इस तरह से दी है-
Dhoni's Smile When Tahir Convinced him to go for DRS. 😍💛 pic.twitter.com/V12d1xogW1
— DHONIsm™ ❤️ (@DHONIism) April 9, 2019
When you convince your dad for a Goa trip by saying 'No Booze'. pic.twitter.com/O59qJLJNrN
— Silly Point (@FarziCricketer) April 9, 2019
Chal tu bhi kya yaad rakhega... pic.twitter.com/0dtR7skznM
— Saurabh Malhotra (@MalhotraSaurabh) April 9, 2019
When you right Swipe on Tinder even though you know you won't get a match. #CSKvKKR pic.twitter.com/nIjl98kZdt
— Bollywood Gandu (@BollywoodGandu) April 9, 2019
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
