
दिल्ली कैपिटल्स ने पांच करोड़ में खरीदा:
नीलामी के दौरान जहां युवराज और पुजारा जैसे खिलाड़ियों की बोली नहीं लगी वहीं युवा वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेलजै से खिलाड़ियों की ऊंची बोली लगी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें पांच करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया। अक्षर पटेल 2018 का आईपीएल किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले थे।

पंजाब ने नहीं किया रिटेन:
2013 में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले अक्षर पटेल ने लंबा वक्त किंग्स इलेवन पंजाब के साथ गुजारा है। पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन (9 मैच, 80 रन, 3 विकेट) की वजह से इस ऑलराउंडर को किंग्स इलेवन पंजाब ने रिटेन नहीं किया आईपीएल में उनके नाम हैट्रिक भी दर्ज है।यह उपलब्धि उन्होंने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ हासिल की थी। गेंदबाजी के अलावा यह खिलाड़ी बल्लेबाजी भी कर लेता है।

ऐसा रहा है आईपीएल करियर:
आईपीएल करियर के 68 मैचों में उन्होंने 686 रन बनाए हैं, जबकि 61 विकेट लिए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 44 रन है। भारत के लिए अक्षर पटेल ने 11 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 68 रन बनाए हैं, 9 विकेट लिए हैं। वो अभी तक भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का नहीं कर पाए हैं। आईपीएल में ये उनकी तीसरी टीम हैं।


Click it and Unblock the Notifications

