डेक्कन चार्जर्स ने बंगलौर को हराया
आईपीएल के एक लीग मैच में डेक्कन चार्जर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को सात विकेट से हरा दिया है.
बंगलौर की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित ओवरों में 184 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में डेक्कन चार्जर्स ने जीत के लिए ज़रुरी रन मात्र तीन विकेट के नुकसान पर ही बना लिए.
बंगलौर की तरफ़ से जैक्स कैलिस और विराट कोहली ने शानदार पारियां खेलीं.
कैलिस ने 44 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए जबकि कोहली ने 35 गेंदों में चार छक्के और चार चौके की मदद से 58 रनों का योगदान दिया.
बंगलौर ने छह विकेट खोकर 20 ओवर में 184 रन बनाए.
इसके जवाब में डेक्कन चार्जर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. गिलक्रिस्ट और मिश्रा ने पहले विकेट की साझेदारी में मात्र 11 रन जोड़े.
मिश्रा के आउट होने के बाद आए सुमन ने गिलक्रिस्ट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े.
गिलक्रिस्ट ने मात्र 19 गेंदों में दो छक्के और चीन चौके लगाकर 32 रन बनाए जबकि सुमन ने 57 गेंदों में तीन छक्कों और छह चौकों की मदद से 78 रन बनाए.
गिलक्रिस्ट के आउट होने के बाद रोहित शर्मा भी जल्दी आउट हो गएल लेकिन उसके बाद साइमंड्स ने 53 रनों की नाबाद पारी खेली.
साइमंड्स ने अपने 53 रन मात्र 24 गेंदों में बनाए जिसमें तीन छक्के और पाँच चौके शामिल थे.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
