Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल में विराट कोहली की खराब फॉर्म के बाद बचाव में उतरे दिलीप वेंगसरकर

नई दिल्ली। आईपीएल में जिस तरह से आरसीबी की टीम लगातार छह मैच हार गई और कप्तान विराट कोहली फॉर्म में नहीं है, उसके बाद सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या विश्व कप में उनका फॉर्म टीम इंडिया के लिए मुश्किल बन सकता है। आईपीएल में कोहली के खराब फॉर्म पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंसरकर ने कहा कि उन्हें आईपीएल देखना अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी का आंकलन आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर नहीं किया जा सकता है।

वेंगसरकर ने कहा कि विराट कोहली शानदार खिलाड़ी हैं, वह जबरदस्त फॉर्म में हैं। वह महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं और वह अभी और बेहतर हो रहे हैं। एक बार जब आप उनपर भरोसा करते हैं तो आपको उनका 100 फीसदी समर्थन करना चाहिए। उन्होंने टेस्ट और ओडीआई में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस दौरान वेंगसरकर ने कहना है कि टीम इंडिया विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंच सकती है।

वेंगसरकर ने कहा कि अगर हम अपनी टीम के आक्रमण को पिछले विश्व कप टूर्नामेंट से तुलना करें तो यह टीम काफी बेहतर टीम है। इसी वजह से हमे उम्मीद है कि टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन करेगी। हमारी टीम को इस वजह से मुश्किल होती थी क्योंकि आखिरी के 10 ओवर में विरोधी टीम के बल्लेबाज काफी रन बनाते थे। लेकिन अब हमारे पास जसप्रीत बुमरा जैसा गेंदबाज। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। अगर भारती टीम की बात करें तो कोहली और रोहित शर्मा यहां बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

पूर्व कप्तान ने कहा कि विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं, रोहित शर्मा क्लास बल्लेबाज हैं। लेकिन आप उनपर निर्भर नहीं रह सकते हैं। अन्य बल्लेबाजों को भी अपना योगदान देना होगा। अगर रोहित और विराट जल्दी आउट हो जाते हैं तो बाकी लोगों पर दबाव होगा, उन्हें इस दबाव को झेलना आना चाहिए।

Story first published: Tuesday, April 9, 2019, 11:59 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+