Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: कोहली के डंडे उड़ाना बुमराह ने बनाया अपना लक्ष्य, बोले आ रहा हूं चीकू भैया

नई दिल्ली। आईपीएल शुरु होने में कुछ दिन ही बचे हैं और अभी से माइंड गेम खेलना शुरू हो चुका है। जो खिलाड़ी टीम इंडिया में भारत के लिए साथ-साथ खेलते हैं वे अब आपस में कड़े प्रतिद्वंदी के रूप में नजर आएंगे। कुछ ऐसा ही मामला है मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का।

ये दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी दुनिया के आला प्लेयर्स में शामिल होते हैं। ऐसे में आईपीएल ने रोमांच बढ़ाने के लिए इन जबरदस्त खिलाड़ियों की आपसी भिड़ंत को दर्शाने वाला एक ऐड प्रसारित किया है। इस प्रमोशल वीडियो में आप जसप्रीत बुमराह को स्टेडियम में चहलकदमी करते हुए देख सकते हैं। 25 सेकेंड के इस वीडियो में बुमराह खुद को दुनिया का बेस्ट गेंदबाज मानने से इंकार करते हुए कहते हैं- वर्ल्ड का बेस्ट बॉलर नहीं यार। अभी तो दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज के डंडे उड़ाना बाकी है। आ रहा हूं चीकू भैया, और इस बार आप मेरी टीम में भी नहीं रहेंगे। इस वीडियो में अंत में आपको विराट कोहली की भी झलक देखने को मिलेगी।

कोहली के डंडे उड़ाने के लिए खासे उतावले दिख रहे बुमराह को हालांकि अभी अपनी हसरत पूरी करने के लिए कुछ दिनों का इंतजार करना होगा क्योंकि आईपीएल 23 मार्च से शुरू होगा। 23 मार्च को भी पहला मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहील की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि आईपीएल ने इसी सप्ताह अपने शुरुआती दो सप्ताह के मैचों का शेड्युल जारी किया था। इस दौरान कुल 17 मैच खेले जाएंगे जिसके लिए आठ जगहों का निर्धारण किया गया है। तब तक प्रत्येक टीम को दिल्ली कैपिटल्स के साथ चार मैच और आरसीबी के साथ पांच खेलने हैं।

Story first published: Sunday, February 24, 2019, 21:25 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+