शोक में डूबा क्रिकेट जगत, अफ्रीकी महिला क्रिकेटर की बच्चे समेत माैत
जोहानसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका की पूर्व महिला क्रिकेटर एलरिएसा थियुनिसेन फूरी की शुक्रवार को सड़क हादसे में माैत के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। बेहद दुख वाली बात यह है कि इस 24 वर््षीय महिला क्रिकेटर के साथ-साथ उसके बच्चे ने भी दम तोड़ दिया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए शोक व्यक्त किया है।
तेज गेंदबाज एलरिएसा ने 2013 में तीन वन-डे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था। वह उसी साल विश्व कप टीम का हिस्सा थी। एलरिएसा ने कटक में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने सितंबर 2013 में दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतिम वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। वह 2016 के अंत तक घरेलू सर्किट में सक्रिय रहीं।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा स्टिलफोंटेन में हुआ। क्रिकेट साउथ अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी थबांग मोरोए ने कहा,'यह काफी दर्दनाक हादसा है। हम सभी इस खबर से दुखी है।एलरिएसा ने कम्युनिटी के लिए काफी कुछ किया और खेल को अपनी उम्दा सेवाएं दी। उन्होंने राष्ट्रीय खिलाड़ी बनकर अच्छा काम किया और फिर ग्रासरूट स्तर पर युवा प्रतिभाओं को कोचिंग भी दी। सीएसए परिवार की ओर से मैं उनके पति, परिवार, दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
