महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर किया ब्लॉक तो भड़के गौतम गंभीर, कह दी बड़ी बात
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर अपने स्पष्ट विचारों के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट के साथ-साथ राष्ट्रवाद, सेना आदि जैसे मुद्दों पर अपने विचार बेबाकी से रखते रहे हैं। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े गंभीर एक बार फिर से अपनी बेबाक टिपप्णी के चलते खूब सुर्खिया बटोर रहे हैं। दरअसल जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी पार्टी की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने आर्टिकल 370 को लेकर विवादित बयान ट्वीटर पर दिया था। जिसका जवाब देने के लिए गंभीर सामने आए।
|
महबूबा मुफ्ती को गंभीर का जवाब-
गंभीर के जवाब से महबूबा मुफ्ती इतना गुस्साई की उन्होंने गंभीर को ट्वीटर से सीधा ब्लॉक कर दिया। इससे पहले मुफ्ती ने हिंदुस्तान शब्द का इस्तेमाल करते हुए काफी विवादापस्द टिपप्णी की थी। उन्होंने कहा था- 'कोर्ट में समय क्यों बर्बाद करना.. आर्टिकल 370 को हटाने के लिए बीजेपी का इंतजार करें। ये खुद ही हमें चुनाव लड़ने से रोक देगा क्योंकि भारतीय संविधान अब जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होगा। ना समझोगे तो मिट जाओगे ऐ हिंदुस्तान वालों। तुम्हारी दास्तान तक भी ना होगी दास्तानों में।'
|
मुफ्ती ने गंभीर पर किया पलटवार-
कहने की जरूरत नहीं कि महबूबा के इस बयान का कई ट्वीटर यूजर्स ने विरोध किया। लेकिन एक बड़ी सेलिब्रेटी के तौर पर गंभीर उन कुछ चुनिंदा लोगों में शामिल थे जिन्होंने मुफ्ती को आड़े हाथों लिया। मुफ्ती की इस बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'यह भारत है, कोई आप जैसा धब्बा नहीं जो मिट जाएगा।' इसके बाद महबूबा ने गंभीर के साथ तीखी बहस करनी शुरू कर दी। उन्होंने गंभीर से यह तक कहा कि उम्मीद करती हूं कि भाजपा के साथ आपकी राजनीतिक पारी आपके क्रिकेट करियर की तरह कमजोर नहीं होगी।
IPL 2019: विश्व कप से पहले टीम इंडिया में चिंता की लहर, चोटिल हुआ यह स्टार खिलाड़ी
|
तीखी बहस के बाद गंभीर को किया ब्लॉक-
इसपर गंभीर ने जवाब दिया, ' ओह तो आपने ट्विटर हैंडल को अनब्लॉक कर दिया। आपको जवाब देने में 10 घंटे लग गए और इस तरह की नीरस तुलना। ये आपके व्यक्तित्व में गहराई की कमी को दर्शाता है।' बाद में गंभीर की बात का जवाब देते हुए महबूबा ने कहा कि क्रिकेटर्स को राजनीति नहीं करनी चाहिए। जब कश्मीर जैसे मुद्दों की बात आती है तो इस पर राजनीति क्यों की जाती है जबकि आपको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। आप अपनी आक्रामकता क्रिकेट के मैदान में दिखाएं। इसके बाद मुफ्ती ने गंभीर को ब्लॉक कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
