IPL 2019: विश्व कप से पहले टीम इंडिया में चिंता की लहर, चोटिल हुआ यह स्टार खिलाड़ी
नई दिल्ली। आईपीएल के 12वें सीजन के शुरू होने से पहले इस बात को लेकर काफी चर्चाएं हुईं थी कि विश्व कप को ध्यान में रखते हुए आईपीएल के वर्कलोड को कैसे मैनेज किया जाए। इसका सबसे बड़ा कारण आईपीएल और विश्व कप के बीच में समय के गैप का कम होना है। आईपीएल जहां 12 मई को खत्म हो रहा है तो विश्व कप 30 मई से शुरू हो रहा है। इस बीच टीमों को इंग्लैंड के हालातों में खुद को ढालने के लिए समय भी चाहिए होगा।

रोहित को लगी बड़ी चोट!
इसी बीच भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह चोट से परेशान दिखाई दिए थे लेकिन बाद में उन्होंने वापसी की। अब मुंबई की ही टीम से भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं। यह मुंबई की टीम के लिए बड़ा झटका तो है ही भारतीय टीम के लिए भी सतर्कता बढ़ाने वाली खबर है। खबरों के मुताबिक रोहित किंग्स इलेवन के खिलाफ मैच से पहले शाम के प्रैक्टिस सेशन में चोटिल हो गए हैं। ऐसे में उनके मैच खेलने पर भी संशय के बादल छा गए हैं।

गंभीर हो सकती है यह चोट-
मंगलवार को अभ्यास सत्र के दौरान रोहित चोट के बाद अपनी दाहिनी जांघ को सहलाते हुए देखे गए। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित कुछ समय तक मैदान पर लेटे रहे और बाद में टीम के फीजियो नितिन पटेल ने उनकी जांच की। उसके बाद रोहित ने खुद को उठाया और वे लंगड़ाते हुए बाउंड्री लाइन के पार चले गए। इस दौरान उनको दर्द में चलते हुए देखा गया। इतना ही नहीं, वे चलने के दौरान बीच-बीच में रूकते भी रहे। इससे उनकी चोट को लेकर कयासों का दौर शुरू हो चुका है।
BCCI के लोकपाल के सामने पेश हुए हार्दिक पांड्या, बुधवार को मिल सकते हैं लोकेश राहुल

2015 विश्व कप से पहले भी चोटिल हुए थे रोहित-
आपको बता दें आमतौर पर खिलाड़ियों की जांघ में हैमस्ट्रिंग नाम की अहम मांसपेशी में खिंचाव आ जाता है और चोट की गंभीरता के हिसाब से यह मांसपेशी ठीक होने में 2 से 6 सप्ताह का समय ले लेती है। अगर रोहित को गंभीर चोट लगती है तो विश्व कप में भारतीय टीम के चयन के लिए गठित होने वाली बैठक में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि रोहित इससे पहले भी ऐसी ही चोट के चलते 2015 के विश्व कप के तीन मैचों में नहीं खेल पाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
