ICC टेस्ट रैंकिंग में कोहली की बादशाहत बरकरार, पुजारा भी रूट और वार्नर को पछाड़कर टॉप 5 में
नई दिल्ली। आईसीसी की बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखा है। वहीं, एडिलेड टेस्ट में बेहतरीय बल्लेबाजी का मुजायरा करने वाले चेतेश्वर पुजारा चौथे स्थान में शामिल हो गए हैं। जबकी गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे।
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ हाल में शानदार प्रदर्शन किया था। वे अब दूसरे स्थान पर आ चुके हैं। जहां कोहली के 920 अंक हैं तो विलियमसन भी 913 अंकों के साथ उनसे ज्यादा पीछे नहीं है। 900 अंकों को छूने वाले वे न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने। कोहली को एडिलेड में खराब बल्लेबाजी करने का खामियाजा 15 अंक गंवाकर भुगतना पड़ा। टेस्ट मैच में दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अंजिक्य रहाणे भी बल्लेबाजी रैंकिंग में दो पायदान ऊपर 17वें स्थान पर पहुंच गए। लोकेश राहुल (26वें), मुरली विजय (45वें) और रोहित शर्मा (53वें) नीचे खिसके हैं।
जबकी गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर करियर की बेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग पर आ गए हैं। एडिलेड में 6 विकेट लेने वाले बुमराह 33 वे स्थान पर हैं। साउथ अफ्रीका के रबाडा पहले पायदान पर है। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक पायदान आगे छठे स्थान पर काबिज हो गए हैं। मोहम्मद शमी 23वें और इशांत शर्मा 27वें स्थान पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क दो पायदान ऊपर 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
