Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2019 : इस युवा गेंदबाज की रफ्तार भरी गेंद पर औंधे मुंह गिर गए बेन स्टोक्स, देखें VIDEO

नई दिल्ली। कोलकाता नाईट राइडर्स ने रविवार को हुए आईपीएल टूर्नामेंट के 21वें मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स को मात दी। इस मैच में कोलकाता टीम सभी विभागों में राजस्थान पर हावी होती नजर आई। वहीं राजस्थान के आलराउंडर बेन स्टोक्स खुद बल्लेबाजी करते समय संघर्ष करते दिखे। एक समय ऐसा भी आया जब 23 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज के आगे स्टोक्स दो बार औंधे मुंह गिरते हुए बचे।

यह वाक्या उस समय देखने को मिला जब राजस्थान के लिए स्टोक्स के साथ स्टीव स्मिथ बैटिंग कर रहे थे। पारी का 19वां ओवर फेंकने आए प्रसिद्ध कृष्णा। इस ओवर में दो गेंदों ने स्टोक्स को नीचे गिरा दिया। ओवर की दूसरी गेंद का सामना स्टोक्स कर रहे थे। कृष्णा ने दूसरी गेंद शाॅर्ट रखी, जिसपर स्टोक्स ने हिट लगाना चाही लेकिन बल्ले से सही संपर्क ना होने के कारण स्टोक्स शाॅट मारते हुए अपना बैलेंस खो बैठे और नीचे गिर पड़े। हालाकिं उन्होंने फिर उठते हुए एक रन पूरा किया। स्ट्राईक पर आए स्मिथ ने तीसरी गेंद पर चाैका जड़ दिया। कृष्णा ने अगली दो गेंदें स्मिथ को वाइड फेंकी। दूसरी वाइड पर स्मिथ ने सिंगल लिया और स्ट्राईक पर फिर स्टोक्स आ गए। अभी तक ओवर की तीन ही गेंदें हुई थीं। चाैथी गेंद कृष्णा ने नोबाॅल फेंक दी जिसपर शाॅट मारने के चक्कर में स्टोक्स फिर नहीं संभल पाए और नीचे गिर गए। कृष्णा की घातक गेंदबाजी पर अंपायर ने वाॅर्निंग दी।

बता दें कि स्टोक्स ने 14 गेंदों में केवल 7 रन ही बनाए। राजस्थान पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी। जवाब में कोलकाता ने 13.5 ओवर में ही 8 विकेट रहते मैच जीत लिया। कोलकाता की यह पांच मैचों में चाैथी जीत रही जबकि राजस्थान की चाैथी हार रही। कृष्णा ने इस मुकाबले में 4 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया।

Story first published: Monday, April 8, 2019, 20:07 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+