IPL 2019: धोनी ने की ब्रॉडबैंड इंटरनेट से भी तेज स्टंपिंग, हैरान हुए गिल, VIDEO वायरल
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा वनडे विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर और विकेट के पीछे अपनी बिजली सी चपलता के लिए जाने जाते हैं। उनको किसी भी बल्लेबाज को स्टंप या रन आउट करने में सेकेंड का हिस्सा ही लगता है। उम्र के साथ इस दिग्गज का यह प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए भी दांतों तले दबाने वाला है।
आईपीएल के 12वें सीजन में भी धोनी का जलवा बदस्तूर जारी है। कोलकाता और चेन्नई के खिलाफ मैच में भी धोनी की कीपिंग का कारनामा फिर से देखने को मिला है। यह कोलकाता की बैटिंग पारी का 11वां ओवर चल रहा था और गेंदबाजी पर इमरान ताहिर थे। इस दौरान स्ट्राइक पर थे युवा शुभमन गिल। ताहिर ने अपने ओवर की शुरुआत ही शानदार गुगली से की।
गिल इस गेंद को पढ़ने से पूरी तरह चूक गए और गेंद स्टंप को छकाती हुई धोनी के हाथों में पहुंच गई। उसके बाद सबको पता है क्या होता है। धोनी ने पलट झपकते ही गिल्लियां बिखेर दी और इस दौरान बल्लेबाज को वापस क्रीज तक पैर रखने का मौका भी नहीं मिला। इस वीडियो की खास बात यह है कि ताहिर धोनी की स्टंपिंग से पहले ही आउट का जश्न मनाने दौड़ चुके थे। यानी उनको भी पता था जब गेंद धोनी के हाथ में जाती है क्या होता है।
आपको बता दें चेन्नई ने इस मैच में कोलकाता की टीम को 7 विकेट से मात दी। चेन्नई के गेंदबाजों में दीपक चाहर ने तीन, इमरान ताहिर और हरभजन सिंह ने दो-दो विकेट लिए। कोलकाता के लिए एक बार फिर से रसेल ने अच्छी पारी खेली लेकिन वे अपने धुआंधार खेल को छू भी नहीं सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
