ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया के मेन्यू में नहीं होगी यह डिश, जानिए वजह
नई दिल्ली। टीम इंडिया दीपावली के बाद दो महीने के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही हैं। यहां टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट, वनडे और टी 20 सीरीज खेलनी है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से एक गुजारिश की है। बीसीसीआई ने कथित तौर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कहा है कि टीम इंडिया जब दौरे पर हो तो खिलाड़ियों के मेन्यू में बीफ न परोसा जाए।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से BCCI ने की ये मांग
मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो हाल ही में बीसीसीआई के कुछ सदस्य क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सदस्यों के साथ टीम के वेन्यू और खान-पान से लेकर कई चीजों को व्यवस्थित करके आए हैं। इस दौरान बीसीसीआई और सीए में इस बात को लेकर भी सहमति बनी है कि टीम इंडिया के मेन्यू से बीफ हटाया जाए। बता दें कि बीफ को गोमांस कहा जाता है और भारत में इस पर धार्मिक भावनाएं भी आहत हो जाती हैं।
कुछ खिलाड़ी हैं वेजिटेरियन
बीसीआई के अधिकारी ने बताया है कि खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में परोसे जाने वाले भोजन को लेकर अक्सर शिकायत करते हैं। क्योंकि यहां खाने में बीफ मिलता है। हालांकि, इस बार बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया में कुछ इंडियन रेस्टोरेंट से भी बात की है जो खिलाड़ियों के लिए भारतीय व्यंजन परोसेंगे। इसके अलावा अधिकारी ने बताया कि टीम में कुछ वेजिटेरियन हैं, जिन्हें मैदान पर खाने के लिए परेशान रहना पड़ता है।
इंग्लैंड में हुई थी फजीहत
A well earned Lunch for #TeamIndia.
— BCCI (@BCCI) August 11, 2018
You prefer? #ENGvIND pic.twitter.com/QFqcJyjB5J
आपको बता दें, बीसीसीआई इंग्लैंड दौरे के बाद हरकत में आई है। दरअसल, लॉर्ड्स के मेन्यू में बीफ पास्ता का जिक्र था, जिसे बीसीसीआई के ऑफिशियल ट्विटर हेंडल से पोस्ट किया था। इसका कई खिलाड़ी और क्रिकेट फैंस ने विरोध किया था। यही कारण है कि बीसीसीआई ने मेन्यू से बीफ हटवा दिया है। बता दें कि इंडिया यहां 21 नवंबर से 18 जनवरी तक तीन टी20, चार टेस्ट और 3 वनडे मैच खेलेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
