IPL 2019: मोहम्मद शमी की बखिया उधेड़कर आंद्रे रसेल ने बना डाला विस्फोटक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। ईडन गार्डन पर पंजाब के कप्तान अश्विन ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया और उसके बाद से ही इस मैच में शानदार चौके-छक्कों का सिलसिला थमता नहीं दिखा। सुनील नरेन, नीतिश राणा, रॉबिन उथप्पा और अंत में सब पर भारी पड़े आंद्रे रसेल की पारियों के दम पर केकेआर ने पंजाब को जीत के लिए 219 रनों का लक्ष्य दिया।

17 गेंदों पर 48 रन कूट डाले-
पंजाब की ओर से नरेन ने 9 गेंदों पर 24 रन बनाकर धमाकेदार शुरुआत दी। उसके बाद उथप्पा (67) और नीतीश राणा (63) ने शानदार साझेदारी करके बड़े स्कोर की नींव रखी। राणा का यह आईपीएल के 12वें सीजन में लगातार दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने इस पारी में 34 गेंदों का सामना किया और 7 छक्के व 2 चौके जड़े। इसके बाद आंद्रे रसेल ने तूफानी पारी खेलते हुए पंजाब की गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी और 17 गेंदों पर 5 छक्कों व 3 चौकों की सहायता से 48 रन कूट डाले। पंजाब के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के लिए यह मैच कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने 3 ओवर में 35 रन देकर 1 ही विकेट लिया।

मोहम्मद शमी बने रसेल के 'शिकार'
रसेल ने इस मैच में पंजाब के गेंदबाज शमी को 19वें ओवर में बुरी तरह पीटकर उनकी अंतिम चार गेंदों पर 22 रन बना डाले। इसमें लगातार तीन छक्के भी शामिल थे। इसके साथ ही रसेल आईपीएल में किसी खास गेंदबाज पर सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर तीन पर आ चुके हैं। उन्होंने शमी की 22 गेंदों पर 10 छक्के जड़े हैं। इस मामले में पोलार्ड सबसे आगे लेकिन इसके लिए उन्होंने अमित मिश्रा की 79 गेंदों का सामना किया है और 14 छक्के लगाए हैं।
जब अपने ही चरित्र पर केएल राहुल को होने लगा था शक, लोगों से मिलने से लगता था डर

सबसे विस्फोटक आंकड़े रसेल के नाम-
गेल दूसरे नंबर पर विराजमान हैं लेकिन उन्होंने भी पीयूष चावला की 64 गेंदों पर 11 छ्क्के जड़े हैं। इस हिसाब से रसेल के आंकड़े सबसे विस्फोटक हैं। मैक्सवेल नंबर चार पर हैं उन्होंने 28 गेंदों पर 9 छक्के जड़े हैं और गेंदबाज हैं कर्न। जबकि पीयूष चावला की ही गेंदों पर 9 छक्के मारने वाले रैना पांचवें नंबर पर विराजमान हैं उन्होंने इसके लिए 94 गेंदों का सामना किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
