For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईपीएल का कार्यक्रम घोषित

By Super

इंडियन प्रीमियर लीग के इस साल के कार्यक्रम की घोषणा हो गई है जिसमें पहला मैच आठ अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेन्नई में खेला जाएगा.

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानी बीसीसीआई की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सभी 10 टीमें कुल मिलाकर 13 जगहों पर 74 मैच खेलेंगी.

इस तरह ये टूर्नामेंट कुल 51 दिनों तक चलेगा.

इस कार्यक्रम की घोषणा करते हुए आईपीएल के प्रमुख चिरायु अमीन ने ज़ोर देकर कहा कि इस कार्यक्रम की अभी पुष्टि होनी है.

उनका कहना था, "कई मेज़बान शहरों में राज्य विधानसभा के चुनाव होने हैं. हम अधिकारियों से संपर्क में हैं और जैसे ही संभव होगा हम इसकी पुष्टि कर देंगे."

फ़ाइनल में पहुँचने के लिए लीग स्तर की चार प्रमुख टीमों को एक नए प्ले ऑफ़ का सामना करना होगा.

इस नए फ़ॉर्मेट में लीग स्तर पर पहले और दूसरे नंबर की टीमें पहले प्ले ऑफ़ मैच में खेलेंगी. इस मैच की विजेता टीम फ़ाइनल में जाएगी जबकि हारने वाली टीम को फ़ाइनल में पहुँचने का एक और मौक़ा मिलेगा क्योंकि वो दूसरा प्ले ऑफ़ मैच खेल सकेगी.

प्लेऑफ़

लीग स्तर पर तीसरे और चौथे स्थान की टीमें एक मैच खेलेंगी जिसमें जीतने वाली टीम दूसरे क्वालिफ़ायर में जाएगी.

इस मैच में हारने वाली टीम चौथे स्थान पर मानी जाएगी जबकि जीतने वाली टीम पहले क्वालिफ़ायर में हारने वाली टीम से खेलेगी.

उस दूसरे क्वालिफ़ायर की विजेता टीम फ़ाइनल में जाएगी और पहले क्वालिफ़ायर मुक़ाबले में जीतने वाली टीम से खेलेगी.

बीसीसीआई का कहना है कि ये नया फॉर्मेट लीग स्तर पर पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को फ़ायदा पहुँचाती हैं.

पहला क्वालिफ़ायर मैच 24 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

तीसरे और चौथे स्थान पर रही टीमों के बीच 25 मई को मुंबई में ही मैच होगा. इस मैच की विजेता टीम 27 मई को दूसरे क्वालिफ़ायर में खेलगी जहाँ उसका मुक़ाबला पहले क्वालिफ़ायर की हारी हुई टीम से चेन्नई में होगा.

फ़ाइनल 28 मई को चेन्नई में खेला जाना है.

पिछले बार की विजेता होने के कारण चेन्नई को पहला मैच घरेलू मैदान पर खेलने का मौक़ा दिया गया है जबकि फ़ाइनल भी वहीं होगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+