शानदार गेंदबाजी कर दीपक चाहर ने तोड़ा IPL के इतिहास का ये बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। दीपक चाहर चेन्नई की टीम के एक ऐसे गेंदबाज हैं जिन पर महेंद्र सिंह धोनी ने काफी विश्वास जताया है। सुदूर दक्षिण में अपनी चमक बिखेर रहे चाहर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से ताल्लुक रखते हैं। खास बात यह है कि धोनी चाहर से लगातार गेंदबाजी करवाने में भरोसा रखते हैं और इस गेंदबाज ने भी अब तक इस भरोसे को कायम रखा है।

पहले ही स्पैल में ही कोटा पूरा करते हैं चाहर-
9 अप्रैल को कोलकाता के साथ हुए मैच में भी धोनी की यह रणनीति जारी रही और चाहर ने एक बार फिर से लगातार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों का कोटा पूरा किया। उन्होंने अपने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 बल्लेबाजों का विकेट लिया। अब तक चाहर ने पहले स्पैल में शानदार गेंदबाजी की है और रनों की गति पर अंकुश लगाने के साथ ही बीच-बीच में विकेट भी लिए हैं। चाहर के पहले स्पैल के आंकड़े इस प्रकार हैं-
4-0-17-0
4-0-20-1
4-1-19-2
3-0-21-1
3-0-27-0
4-0-14-3

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल करने वाले गेंदबाज-
कोलकाता के साथ हुए मैच के दौरान चाहर को ओस के कारण गेंद पकड़ने में काफी दिक्कतें भी आई लेकिन उन्होंने बढ़िया लाइन लेंथ से गेंदे फेकना नहीं छोड़ा। इसके चलते चाहर ने इस मैच में बहुत बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। यह रिकॉर्ड है आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने का। जी हां, चाहर ने केकेआर जैसी धुरंधर टीम के खिलाफ 20 डॉट गेंदे फेंकी यानी की उनकी 24 गेंदों में से 20 पर तो कोई रन ही नहीं बना।
IPL: चेन्नई ने रोकी KKR के रनों की रफ्तार, बन गया याद न रखने लायक रिकॉर्ड

चाहर ने तोड़ा दिग्गजों का रिकॉर्ड-
इससे पहले ये रिकॉर्ड आशीष नेहरा और मुनाफ पटेल के नाम संयुक्त रूप से था। इन खिलाड़ियों ने क्रमशः किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता के खिलाफ यह कारनामा किया था। खास बात यह थी कि दोनों ने ही यह रिकॉर्ड एक ही साल यानी 2009 में बनाया था। आपको बता दें चाहर के दमदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई ने चेपक की पिच पर कोलकाता को केवल 108 रनों पर ही रोकने में सफलता हासिल कर ली। इतना ही नहीं, अगर आंद्रे रसेल अंत तक ना टिककर अर्धशतक ना लगाते तो कोलकाता सौ रनों का आंकड़ा भी ना छू पाता।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
