Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2019: क्रिस लिन के छक्के से टूटने से बचा TATA Harrier का शीशा, शाहरूख बोले- इसे ही दे दो गाड़ी

नई दिल्ली। कोलकाता नाईट राइडर्स ने आईपीएल के 21वें मुकाबले में राजस्थान राॅय़ल्स को 8 विकेट रहते पटखनी दी। इस मुकाबले में राजस्थान ने 140 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे कोलकाता ने क्रिस लिन की तूफानी पारी की बदाैलत 13.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। लिन ने 32 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। लिन के इन छक्कों में एक छक्का ऐसा भी रहा जिसने सबकी आंखें खोल दीं। लिन का एक छक्का मैदान के बाहर खड़े टाटा हैरियर के शीशे पर जाकर लगा। गाड़ी को नुकसान तो नहीं पहुंचा, लेकिन फैन्स देखकर हैरान रह गए।

लिन के इस छक्के को देख टीम के मालिक शाहरुख खान भी हैरान हुए। उन्होंने यह भी यह कह दिया कि ये एसयूवी कार इसे ही दे दो। दरअसल, आईपीएल के हर मैच में एक कार मैदान पर खड़ी रहती है। क्रिस लिन ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर यह छक्का लगाया कि गेंद सीधा जाकर इस गाड़ी के शीशे पर लगी। जीत के बाद शाहरुख ने ट्वीट किया- शानदार मेरे केकेआर के खिलाड़ियों क्रिस लिन को एसयूवी दी जाए। सुनील नारायण तुम, तुम ही हो। रॉबिन उथप्पा तुम्हारा स्टाइल कमाल का है। गेंदबाद भी कमाल के हैं और पीयूष चावला (Piyush जो कर रहे हो, वैसे ही करते जाओ। हैरी गर्नी (आपका परिवार में स्वागत है. दिनेश कार्तिक मैं कमाल का अनुभव कर रहा हूं। जल्दी ही मिलते हैं।

राजस्थान पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी। जवाब में कोलकाता ने 13.5 ओवर में ही 8 विकेट रहते मैच जीत लिया। कोलकाता की यह पांच मैचों में चाैथी जीत रही जबकि राजस्थान की चाैथी हार रही। कोलकाता की ओर से आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे हैरी गुर्ने ने 25 रन पर दो विकेट और प्रसिद्ध कृष्णा ने 35 रन पर एक विकेट लिया।

Story first published: Monday, April 8, 2019, 20:20 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+