Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन-गंभीर सस्ते में पैवेलियन लौटे

भारत ने पहला विकेट नौ रन पर खो दिया. सचिन तेंदुलकर दिलहारा फ़र्नांडो की गेंद पर सात रन बना कर आउट हो गए.

उसके बाद जब टीम का स्कोर 24 रन था तब गंभीर दुर्भाग्यशाली तरीके से रनआउट हो गए.

सहवाग के बल्ले से निकली गेंद गेंदबाज़ को छूती हुई अंपायर के छोर वाले स्टंप से टकराई और गंभीर आउट हो गए.

इससे पहले भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया.

श्रीलंका के लिए यह मैच अहम है. सिरीज़ में अपनी संभावना बनाए रखने के लिए श्रीलंका को यह मैच जीतना ही होगा.

श्रीलंका के लिए अहम मुक़ाबला

पाँच मैचों की सिरीज़ के पहले दो मैच भारत की झोली में जा चुके हैं.

पहले वनडे में भारत ने श्रीलंका को छह विकेटों से मात दी थी और कोलंबो में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने 15 रनों से जीत हासिल की थी.

जीत के लिए 257 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका की टीम 241 रन बनाकर आउट हो गई थी.

भारत लगातार तीसरा वनडे जीत कर सिरीज़ पर क़ब्ज़ा करने की कोशिश करेगा.

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले मैच में गेंदबाज़ों की ख़राब लाइन-लेंथ की आलोचना की थी.

इस मैच में भी तेज़ गेंदबाज़ी की अगुआई ज़हीर-ईशांत करेंगे. प्रवीण कुमार काफी किफ़ायती गेंदबाज़ साबित हो रहे हैं.

वहीं श्रीलंका की मुख्य समस्या मध्य क्रम के बल्लेबाज़ों का नहीं चल पाना है. कप्तान जयवर्धने भी अच्छे फ़ॉर्म में नहीं है.

ऐसे में सारी उम्मीद विस्फोटक बल्लेबाज़ सनत जयसूर्या से होगी.

टीम इस प्रकार है:-

श्रीलंका: सनत जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान, कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, सीके कपुगेदरा, थिलन कंदाम्बी, फ़रवेज़ महरूफ़, नुआन कुलशेखरा, मुथैया मुरलीधरन, अजंता मेंडिस, दिलहारा फ़र्नांडो.

भारत: गौतम गंभीर, वीरेंदर सहवाग, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, यूसुफ़ पठान, प्रवीण कुमार, ज़हीर ख़ान, प्रज्ञान ओझा और ईशांत शर्मा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+