वेस्‍टइंडीज के खिलाफ वनडे के लिए टीम घोषित

मुंबई। वेस्‍टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। 21 नवंबर से प्रारम्‍भ होने वाली सीरीज के लिए टीम में ईशांत शर्मा और विनय कुमार का चयन नहीं किया गया है। उनके स्‍थान पर धवल कुलकर्णी और हरियाणा के मोहित शर्मा को मौका दिया गया है।

गौर हो कि ईशांत और विनय आस्‍ट्रेलिया के खिलाफ हुई सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। हालांकि सीरीज भारत ने 3-2 से अपने नाम कर ली थी। इसके अलावा वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में आराम दिये गये रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में शामिल किया गया है। खराब फॉर्म के बावजूद युवराज को फिर एक मौका दिया गया है।

टीम इस प्रकार है-

महेंद्र सिंह धोनी (कप्‍तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, आर आश्विन, भुवनेश्‍वर कुमार, मोहम्‍मद शमी, अंबाती रायुडू, अमित मिश्रा, जयदेव उदानकद, धवल कुलकर्णी, मोहित शर्मा।

सीरीज-

पहला वनडे- कोच्चि, 21 नवंबर

दूसरा वनडे- विशाखापट्टनम- 24 नवंबर

तीसरा वनडे- कानपुर- 27 नवंबर।

Story first published: Wednesday, November 13, 2013, 13:44 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2013
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+