Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Boxing Day Test: तीसरे दिन गिरे 15 विकेट, जानिए कब एक दिन में आउट हुए हैं सबसे ज्यादा बल्लेबाज

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो गई है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला विराट कोहली का सही होता नजर आ रहा है। भारतीय टीम को 346 रन की बढ़त हासिल हो गई है।दूसरी पारी में अभी भी भारत के पांच बल्लेबाज बैंटिंग के लिए शेष हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 151 रन पर ही सिमट गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैच में काफी कुछ करिश्माई घटा जो जानना जरूरी है।

एक दिन में गिरे 15 विकेट:

एक दिन में गिरे 15 विकेट:

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे और सिर्फ 197 रन बने। सबसे ज्यादा आठ विकेट तीसरे सत्र में गिरे, जबकि इस दौरान महज 60 रन बने। पहले सत्र में चार विकेट गिरे थे और 81 रन बने थे। वहीं दूसरे सत्र में 56 रन बने, तीन विकेट गिरे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत के दूसरी पारी में पांच विकेट गिर चुके थे, जबकि उसके खाते में 54 रन ही जुड़े थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 151 रन पर ऑलआउट हुई।

मीडिल आर्डर द्वारा बनाए गए कम रन:

मीडिल आर्डर द्वारा बनाए गए कम रन:

टीम के हिस्से में मीडिल आर्डर द्वारा जोड़े गए रनों की बात करें तो 3-6 नंबर तक बल्लेबाजी करने आए बल्लेबाजों द्वारा सबसे कम रन सन 1946 में जोड़े गए थे। जब भारत के मध्यक्रम ने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 6 रन बना पाए थे। मौजूदा मैच में भी ऐसा ही हुआ है सिर्फ मध्यक्रम की बल्लेबाजों ने सिर्फ 6 रन ही बना पाए हैं। इसके अलावा 1969 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय मीडिल क्रम के बल्लेबाजों ने सिर्फ 9 रन ही जोड़े थे , साल 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी ऐसा ही हुआ था।

कब गिरे हैं सबसे ज्यादा विकेट:

कब गिरे हैं सबसे ज्यादा विकेट:

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई बार ऐसा हुआ है कि दोनों टीमों की पारियां लड़खड़ाई हैं। 1888 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच में एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट घिरने का रिकॉर्ड है। इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन कुल एक 157 रन बने थे और 27 विकेट गिरे थे। इसके बाद दूसरा रिकॉर्ड मेलबर्न के मैदान पर ही दर्ज है जहां एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड आमने सामने थे और पहले दिन ही 221 रन बने और 25 विकेट गिरे थे। इसके अलावा हाल ही मे भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एक मात्र टेस्ट मैच में कुल 24 विकेट दूसरे दिन गिरे और 339 रन बने थे।

Story first published: Friday, December 28, 2018, 14:17 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+