For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप में बड़ा उलटफेर आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया

नेल्सन। विश्व कप के पूल मैच में आयरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज को हरा दिया है। वेस्ट इंडीज के 305 रनों के विशाल लक्ष्य के सामने आयरलैंड के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मैच को चार विकेट से जीत लिया है।

वेस्टइंडीज के पहाड जैसे 305 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम की ओर से पी स्टरलिंग ने बेहतरीन 92 रनों की पारी खेली। स्टरलिंग को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। जबकि इ जॉयस ने 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। आयरलैंड ने 305 रनों के लक्ष्य को 45.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।

वहीं टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की ओर से लेंडल सिमंस (102) और डारेन सैमी (89) के बीच छठे विकेट के लिए हुई रिकार्ड साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने सैक्सटन पार्क मैदान पर सोमवार को जारी आईसीसी विश्व कप 2015 के पूल-बी के अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड के सामने 305 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 304 रन बनाए। सिमंस ने 84 गेंदों का सामना कर नौ चौके और पांच छक्के लगाए जबकि सैमी ने 67 गेंदों की पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए।

सिमंस और सैमी ने छठे विकेट के लिए 154 रन जोड़े, जो दो बार के चैम्पियन वेस्टइंडीज के लिए विश्व कप में इस विकेट के लिए साझेदारी का सबसे बड़ा योग है। आयरलैंड के ए. आर. कुसाक और केविन ओब्रायन ने 2011 में इस विकेट के लिए 162 रन जोड़े थे। यह एक रिकार्ड है।

कैरेबियाई टीम ने एक समय 87 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन सिमंस और सैमी ने अपने अदम्य साहस और धैर्य की बदौलत उसे सम्मानजनक योग तक पहुंचाने का काम किया। हालांकि यह स्कोर भी उसके लिए सुरक्षित नहीं माना जा सकता क्योंकि अभ्यास मैच में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज के 310 रनों के जवाब में 307 रन बना लिए थे।

बहरहाल, कैरबियाई टीम के लिए क्रिस गेल ने 65 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 36, मार्लन सैमुएल्स ने 21 और आंद्रे रसेल ने नाबाद 27 रनों का योगदान दिया। रसेल ने 13 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। आयरलैंड की ओर से जार्ज डॉकरेल ने तीन विकेट लिए जबकि जॉन मूनी, मैक्स सोरेनसेन और केविन ओब्रायन को एक-एक विकेट मिला।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+