Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ग्लोबल T-20 लीग : युवराज सिंह ने खेली धमाकेदार पारी, लगा दिए इतने चाैके-छक्के

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने कनाडा में जारी ग्लोबल टी20 लीग में कहर भरपाया हुआ है। युवराज इस लीग में अपने पहले मैच में धीमी पारी खेलने पर आलोचकों के निशाने पर आए थे लेकिन अब उन्होंने धमाकेदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। युवराज ने एडमन्टन रॉयल्स के खिलाफ 21 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदाैलत टोरंटो नेशनल्स ने 2 विकेट से मैच अपने नाम किया।

युवी की टीम को मिला था चुनाैतीभरा लक्ष्य

युवी की टीम को मिला था चुनाैतीभरा लक्ष्य

ग्लोबल टी20 लीग के तीसरे मुकाबलें में एडमन्टन रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 191 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें कप्तान फाफ डु प्लेसिस 18 गेंदों में 28 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। जिसके बाद अंतिम 5 ओवरों में एडमोन्टन रॉयल्स ने 83 रन बनाए, जिसकी बदौलत उन्होंने युवराज की कप्तानी वाली टोरटों नेशनल्स टीम के सामने चुनाैतीभरा लक्ष्य रखा। बेन कटिंग ने नाबाद रहते हुए 24 गेंदों में 43 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और एक चौका शामिल था।

10 साल से क्यों अपने घर नहीं गए लसिथ मलिंगा, मां ने कही दिल छूने वाली बात

खराब रही थी टोरंटो की शुरूआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टोरंटो टीम की खराब शुरूआत रही। उनके दोनों ओपनर 29 रन पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान युवराज सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 56 रन की भागीदारी हुई। लेकिन युवराज के आउट होने के बाद टोरंटो की पारी भी लड़खड़ा गई और उनका स्कोर 125 रन पर 7 विकेट हो गया।

फिर गोनी ने दिलाई जीत

फिर गोनी ने दिलाई जीत

वो तो शुक्र था मनप्रीत गोनी का जिन्होंने अंत में 12 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 33 रनों की तूफानी पारी खेल टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और बाद में मार्क मोन्टफॉर्ट (10*) और सलमान नजर (9*) ने नाबाद रहते हुए 17.5 ओवर में टीम को जीत दिलाई। गोनी को तूफानी पारी के कारण 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

रॉबिन सिंह ने बताया क्यों रवि शास्त्री की टीम इंडिया के कोच पद से होनी चाहिए छुट्टी

Story first published: Sunday, July 28, 2019, 14:48 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+