For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ireland vs India 2nd T20: भारत की सबसे बड़ी जीत! 143 रनों से हराकर आयरलैंड का किया सफाया

डबलिन। भारत और आयरलैंड की बीच दो टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच डबलिन में खेला गया। जहां भारतीय टीम ने आयरलैंड को 143 रनों से हराकर न केवल 2-0 से सीरीज अपने नाम की है बल्कि ये भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी टी20 जीत है।

इससे पहले आयरलैंड के कप्तान विल्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आयरलैंड की टीम में केवल एक बदलाव हुआ था। पोएंटर की जगह पर पोर्टफील्ड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। वहीं भारतीय टीम में शिखर धवन, एमएस धोनी, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की जगह पर केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, उमेश यादव को शामिल किया गया। सिद्धार्थ कौल ने टी20 में अपना डेब्यू किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। हालांकि अपनिंग जोड़ी में बदलाव करते हुए कोहली खुद केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने आए। लेकिन कोहली ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और 8 गेंदों में 9 रन बनाकर पीटर चेस का शिकार बने। पीटर चेस ने ही कोहली को पिछले मैच में आउट किया था।

1
43319

हालांकि उसके बाद केएल राहुल ने सुरेश रैना के साथ मिलकर पारी को संभाला। पावर प्ले के 6 ओवरों में भारतीय टीम ने 1 विकेट खोकर 57 रन बनाए। इसके बाद भी राहुल और रैना ने आयरलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। केएल राहुल ने 28 गेंदों में 4 छक्के और तीन चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।

हालांकि अर्धशतक लगाने के बाद राहुल ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और केविन ओ ब्रायन के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर 36 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए। राहुल के जाने के बाद बल्लेबाजी करने आए रोहित शर्मा दूसरी गेंद पर बिना कोई रन बनाकर आउट हो गए। 13 ओवर में भारत ने 3 विकेट खोकर 131 रन बनाए। राहुल और रोहित के जाने के बाद सुरेश रैना ने भी अपनी 34 गेंदों में 5वीं टी20 इंटरनेशनल फिफ्टी जड़ी।

हालांकि फिफ्टी जड़ने के बाद रैना तेजी से रन बटोरना चाहते थे लेकिन वे 45 गेंदों में 69 रन बनाकर केविन ओब्रायन का शिकार बने। इस तरह से भारत का चौथा विकेट गिरा। फिर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या और पूरा खेल ही बदल दिया। पांड्या ने आते ही छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने 9 गेंदों में 4 छक्के और 1 चौके की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। साथ ही मनीष पांडे भी 20 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए।

जीत के लिए 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 12.3 ओवर में ढेर हो गई। आयरलैंड की टीम केवल 70 रन ही बना पाई। आयरलैंड के लिए पोर्टरफील्ड (14), गैरी विल्सन (15), थाम्पसन (13) और रैंकिन (10) के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट झटके। वहीं दो विकेट उमेश यादव को और हार्दिक पांड्या व सिद्धार्थ कौल को 1-1 विकेट मिला।

आपको बता दें कि पहला मैच भारतीय टीम ने 76 रनों से जीता था।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (कीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल, युजवेंद्र चहल।

आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग, जेम्स शैनन, विलियम पोर्टरफील्ड, एंड्रयू बलबीरनी, गैरी विल्सन (कीपर / कप्तान), सिमी सिंह, केविन ओ ब्रायन, स्टुअर्ट थॉम्पसन, जॉर्ज डॉक्रेल, बॉयड रैंकिन, पीटर चेस।

Story first published: Friday, June 29, 2018, 23:31 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+