For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup में पहली बार नीदरलैंड से जीती आयरलैंड, कैर्टिस कैम्फर के दम पर 7 विकेट से हराया

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई और ओमान के मैदानों पर खेले जा रहे आईसीसी टी20 विश्वकप का तीसरा मैच आयरलैंड और नीदरलैंडस की टीम के बीच खेला गया। अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले गये इस मैच में आयरलैंड की टीम ने अपने हरफनमौला खिलाड़ी कर्टिस कैम्फर की शानदार गेंदबाजी के दम पर टी20 विश्वकप में पहली बार नीदरलैंडस की टीम के खिलाफ जीत हासिल की। नीदरलैंडस के बल्लेबाज इस मैच में ज्यादा रन नहीं बना सके और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में सिर्फ 106 रन पर ऑल आउट हो गये। जवाब में आयरलैंड की टीम ने महज 15.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 107 रन बना डाले और 7 विकेट से मैच को जीत लिया।

107 रनों का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम के लिये पॉल स्टर्लिंग (30) और केविन ओ ब्रायन (9) ने पारी का आगाज किया और चौथे ओवर तक 27 रन जोड़ लिये, हालांकि ब्रैंडन ग्लोवर ने इस ओवर की पांचवी गेंद पर ब्रायन को कैच कराकर आयरलैंड को पहला झटका दिया। वहीं अगले ओवर में कप्तान एंड्रयू बालबिरिन (8) फ्रेड क्लासेन की गेंद पर कैच थमाकर लौटे।

और पढ़ें: T20 World Cup: वार्म अप मैच में चला बाबर-फखर का बल्ला, वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया

पॉल स्टर्लिंग ने गेराथ डेलनी (44) के साथ पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिये 59 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। सीलार ने डेलनी को बोल्ड कर तीसरा विकेट जरूर झटका लेकिन पॉल स्टर्लिंग ने नाबाद 30 रनों की पारी खेलकर पहली बार अपनी टीम को विश्वकप में नीदरलैंडस के खिलाफ जीत दिलाई।

इससे पहले गेंदबाजी में भी आयरलैंड के गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला, जहां पर कर्टिस कैम्फर ने हैट्रिक चटकाकर टी20 विश्वकप में यह कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया तो वहीं पर मार्क एडेर ने भी 3 विकेट लेकर नीदरलैंड की कमर तोड़ दी। कर्टिस कैम्फर ने 4 गेंदों में 4 विकेट हासिल किये और टी20 विश्वकप में यह कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बन गये। कैम्फर ने 4 ओवर के स्पेल में 26 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये।

और पढ़ें: 'वो एक दिन संभालेगा भारतीय टीम की कमान', लॉन्स क्लूजनर ने बताया कौन से 2 खिलाड़ी बनेंगे विराट को रिप्लेसमेंट

वहीं मार्क एडेर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 9 रन दिये और 3 विकेट चटकाये। इन दोनों गेंदबाजों के अलावा जोशुआ लिटिल ने भी एक विकेट चटकाया। नीदरलैंडस की ओर से मैक्स ऑड ने सबसे ज्यादा रन बनाते हुए अर्धशतक लगाया और 51 रनों की पारी खेली। मैक्स ने 47 गेंदों का सामना किया और 7 चौके लगाकर 51 रनों की पारी खेली।

Story first published: Monday, October 18, 2021, 20:05 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+