For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आयरलैंड के इस ऑलराउंडर ने जड़ दिए 35 छक्के, हुई वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

नई दिल्ली। आयरलैंड के विस्फोटक ऑलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने अगले साल होने जा रहे टी20 विश्व कप के क्वालिफायर मैचों में बड़ा धमाका कर दिया है। ब्रायन ने सोमवार क्वालिफायर मैचों के 16वें मैच में ओमान के खिलाफ 28 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चाैकों समेत 1 छक्का भी शामिल रहा। ब्रायन ने जैसे ही इस पारी का पहला छक्का जड़ा तो उन्होंने न्यूजीलैंड के ओपनर कॉलिन मुनरो वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से अब 1 कदम दूर

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से अब 1 कदम दूर

दरअसल, ब्रायन से बल्ले से निकला यह छक्का उनका इस साल अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट का 35वां छक्का रहा। इसी के साथ ब्रायन ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मुनरो ने भी एक साल में 35 छक्के लगाए हैं। हालांकि ब्रायन अब उन्हें पीछे छोड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। ब्रायन के बल्ले से जैसे ही बुधवार को कनाडा के खिलाफ होने वाले मैच में छक्का निकलेगा तो वह फिर एक साल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

कोहली को भी पीछे छोड़ा

कोहली को भी पीछे छोड़ा

ब्रायन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट से आगे निकल गए हैं। इस साल केविन ओ ब्रायन 18 पारियों में 35.72 की औसत से 643 रन बना चुके हैं। उनके नाम एक शतक और 3 अर्धशतक हैं। जबकि विराट कोहली ने साल 2016 कैलेंडर ईयर में 15 मैचों में 106.83 की औसत से 641 रन ठोके थे। वैसे एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है, जिन्होंने पिछले साल 689 रन बनाए थे।

आयरलैंड को मिली दूसरी जीत

आयरलैंड को मिली दूसरी जीत

बता दें टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में खेले गए इस मुकाबले में आयरलैंड ने ओमान को 35 रनों से हरा दिया। आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा 89 रन गैरेथ डेलानी ने बनाए। 49 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के ठोके। उनका स्ट्राइक रेट 181.63 रहा। यह आयरलैंड की 3 मैचों में 2 दूसरी जीत रही है। वह अपने ग्रुप बी में +0.532 नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

Story first published: Tuesday, October 22, 2019, 19:20 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+