पहली जीत के चक्कर में विराट कोहली से हो गई बड़ी गलती, भरना पड़ा लाखों का जुर्माना
नई दिल्ली। राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने शनिवार हुआ आईपीएल टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ बेंगलुरू ने अपनी जीत का खाता भी खोल लिया। यह उसकी 7 मैचों में पहली जीत रही। लेकिन इस जीत को हासिल करने के साथ-साथ कप्तान विराट कोहली से बड़ी गलती हो गई, जिसके कारण उन्हें लाखों का जुर्माना भी भरना पड़ा। दरअसल, यह गलती है पारी को अधिक समय में खत्म करने की।
कोहली पर पंजाब के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है। कोहली पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार उनकी टीम का यह पहला अपराध था। हालांकि, यह गलती इस सीजन में पहली बार नहीं हुई बल्कि इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर भी स्लो ओवर रेट के चलते12 लाख का जुर्माना भुगतना पड़ा है।
बता दें कि मोहाली में हुए इस मैच में बेंगलुरू ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पंजाब ने क्रिस गेल की नाबाद 99 रनों की पारी की मदद से 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरू ने कोहली(67) और एबी डिविलियर्स(59) के अर्धशतक की मदद से 8 विकेट रहते मैच जीत लिया। हालांकि इस जीत के बावजूद बेंगलुरू अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। उन्हें प्लेआफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे 7 मैचों में से 6 जीतने होंगे। वहीं पंजाब 8 मैचों में 4 जीत के साथ 5वें स्थान पर काबिज है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
