Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली लगातार तीसरे साल बने सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यू के 'बादशाह', सलमान को पछाड़ा

नई दिल्ली। कप्तान विराट कोहली ने एक बार भी अपनी ब्रांड वैल्यू बाकी सितारों पर भारी पड़ती हुई दिखाई। कोहली ने अपने क्रिकेट करियर में कई ऊंचाईयों को हासिल किया, इस कारण उनकी ब्रांड वैल्यू भी रफ्तार से बढ़ी। कोहली ने ना सिर्फ सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ा बल्कि बाॅलीवुड जगत के बड़े सितारों को भी पछाड़ा है। कोहली की ब्रांड वैल्यू सलमान खान से भी कई ज्यादा है। कोहली का ब्रांड वैल्यू साल 2019 में 39 फीसदी बढ़ा और ये अब 237.5 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।

क्रिकेकरों की लिस्ट में कोहली के बाद दूसरे नंबर महेंद्र सिंह धोनी हैं जिनकी ब्रांड वैल्यू 41.2 मिलियन यूएस डॉलर, जबकि तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिनकी ब्रांड वैल्यू 25.1 मिलियन यूएस डॉलर है और चौथे नंबर पर हिटमैन रोहित शर्मा (23.0 मिलियन यूएस डॉलर) मौजूद हैं। इस लिस्ट के मुताबिक कोहली की ब्रांड वैल्यू रोहित से 10 गुणा आगे हैं।

ब्रांड वैल्यू के मामले में टॉप 4 भारतीय क्रिकेटर्स (साल 2019)
विराट कोहली- 237.5 मिलियन डॉलर
महेंद्र सिंह धौनी- 41.2 मिलियन डॉलर
सचिन तेंदुलकर- 25.1 मिलियन डॉलर
रोहित शर्मा- 23 मिलियन डॉलर

भारतीय सेलिब्रिटीज के ब्रांड वैल्यू की बात करें तो यहां पर भी कोहली सबसे आगे हैं। कोहली ने सलमान खान को भी पछाड़ रखा है। बाॅलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर दीपिका पादुकोण हैं जबकि चौथे नंबर पर रणवीर सिंह माैजूद हैं। पांचवें स्थान पर शाहरुख खान और छठे स्थान पर सलमान खान हैं।

भारत के टॉप छह ब्रांड वैल्यू वाले स्टार
विराट कोहली- 237.5 मिलियन डॉलर
अक्षय कुमार- 104.5 मिलियन डॉलर
दीपिका पादुकोण- 93.5 मिलियन डॉलर
रणबीर सिंह- 93.5मिलियन डॉलर
शाहरुख खान- 66.1 मिलियन डॉलर
सलमान खान- 55.7 मिलियन डॉलर

Story first published: Thursday, February 6, 2020, 9:18 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+