For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दूसरी फ्रेंचाइजी को मुंबई इंडियंस से सीखना होगा कैसे टीम बनाई जाती है: इरफान पठान

नई दिल्लीः मुंबई इंडियंस सबकी पसंदीदा टीम है। चेन्नई सुपर किंग्स के कुछ डाई हार्ड फैंस हैं और आरसीबी भी एक लोकप्रिय फ्रेंचाइजी है। पर, मुंबई इंडियंस की बात अलग है। यहां जिस तरह के क्रिकेट सितारे और खेल कल्चर मौजूद है, वह क्रिकेट का एक बहुत बढ़िया माहौल पैदा करते हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमों में से एक रही है। मुंबई इंडियंस ने पांच खिताब जीते हैं और हमेशा लीग में सबसे कठिन दावेदारों में से एक रही है।

ये बहुत की ताज्जुब की बात होगी कि ऐसी ताकतवर टीम आईपीएल में खराब खेले लेकिन इस बार ऐसा हो चुका है।

इरफान पठान ने कहा- टीम बनाने में MI का कोई सानी नहीं

इरफान पठान ने कहा- टीम बनाने में MI का कोई सानी नहीं

आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में भी आगे नहीं बढ़ पाई थी, जिसके कारण वह इस सीजन के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर इरफान पठान ने हालांकि शानदार टीम बनाने के तरीके के लिए MI की प्रशंसा की है।

पठान ने इस प्रकार जोर देकर कहा कि अन्य फ्रेंचाइजी को एक मजबूत टीम बनाने के लिए एमआई से कुछ इनपुट लेना चाहिए।

IPL 2021: डेल स्टेन ने RCB को लताड़ा, डिविलियर्स को नंबर 6 पर भेजने को बताया अपराध

भारत के लिए खिलाड़ी तैयार करने में भी असाधारण भूमिका-

भारत के लिए खिलाड़ी तैयार करने में भी असाधारण भूमिका-

इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर एक चर्चा के दौरान कहा, "उनकी गिनती सभी फ्रेंचाइजी में सर्वश्रेष्ठ है। अन्य फ्रेंचाइजी को मुंबई इंडियंस से सीखने की जरूरत है कि टीम कैसे बनाई जाती है। मुंबई इंडियंस जितने मॉक ऑक्शन कोई अन्य फ्रेंचाइजी नहीं करती है। वे ऐसे खिलाड़ी चुनते हैं जिनके बारे में किसी ने नहीं सुना। वे बहुत विस्तार में जाते हैं। "

पिछले कुछ वर्षों में एमआई ने कुछ असाधारण प्रतिभाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चाहे वह पांड्या बंधुओं का जोड़ा हो, या तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, उन सभी को फ्रैंचाइजी ने चुना था, जिन्होंने बाद में देश के लिए चमत्कार किया। पठान ने इन बिंदुओं पर प्रकाश डाला और युवा प्रतिभाओं को खोजने और फिर उन्हें मैच विजेताओं में बदलने के लिए MI के तौर-तरीको की सराहना की।

आगामी वर्ल्ड कप में कई खिलाड़ी मुंबई इंडियंस से हैं-

आगामी वर्ल्ड कप में कई खिलाड़ी मुंबई इंडियंस से हैं-

पठान ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के गेंदबाज मार्को जानसेन को कोई नहीं जानता था, लेकिन उन्होंने उसे पाने का लक्ष्य रखा था। अगर किसी ने हार्दिक पांड्या को पाने का लक्ष्य रखा, तो वह मुंबई इंडियंस थी जब उनके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते थे, हम 2013 की बात कर रहे हैं। आप राहुल चाहर के बारे में बात कर सकते हैं। वे युवा बल्लेबाजों और गेंदबाजों पर दांव खेलते हैं, उन्हें आत्मविश्वास देते हैं और उन्हें बड़ा खिलाड़ी बनाते हैं। और वे उसके बाद जीत जाते हैं। "

मुंबई इंडियंस की टीम के कुछ खिलाड़ी आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं। पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इन पहलुओं की ओर इशारा करते हुए कहा, 'अगर आप इस टीम को लें तो सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह हैं। जो ग्यारह में खेल रहे थे, उसमें पांच भारतीय खिलाड़ी थे और राहुल चाहर बाहर बैठे थे। इसलिए इस टीम के छह खिलाड़ी भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं।"

Story first published: Saturday, October 9, 2021, 16:34 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+