चैम्पियन्स लीग : विक्टोरिया को मिला 163 रनों का लक्ष्य (लीड-2)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने छह विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।
मुरली विजय ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 53 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 73 रन बनाए।
चेन्नई का पहले विकेट माइकल हसी के रूप में गिरा। वह 10वें ओवर में 25 रन बनाकर आउट हुए। सुरेश रैना 10 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए।
इसके बाद एस. अनिरुद्ध ने दो, महेंद्र सिंह धौनी ने 22 और एस बद्रीनाथ ने एक रन का योगदान दिया। जस्टिन कैंप 12 और आर. अश्विन चार रन बनाकर नाबाद रहे।
विक्टोरिया की ओर से जॉन हैस्टिंग्स और क्लिंटन मैके को दो-दो विकेट मिला जबकि डिर्क नैन्स, ब्राएस मैक्गेन को एक-एक विकेट मिला।
चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, वेस्टइंडीज से गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्ट्रेलिया से साउथ आस्ट्रेलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में चेन्नई सुपर किंग्स, वारियर्स, विक्टोरिया, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स और वायंबा को रखा गया है जबकि ग्रुप-बी में मुंबई इंडियंस, लायंस, साउथ आस्ट्रेलिया, रॉयल चैलेंजर्स और गयाना की टीमें है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications