अहमदाबाद। टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी रह चुके इरफान पठान आज सुबह चांद से बेटे के पापा बन गए हैं। इस बारे में जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर दी।
इरफान ने ट्वीट किया कि इस एहसास को बयां करना मुश्किल है। इसमें एक बेहतरीन सी कशिश है। हमें बेटा हुआ है।
Is ehsas ko Bayaan karna Mushkil hai...is me Ek behtareen si Kashish hay, blessed with a baby boy 😇
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) December 20, 2016
मालूम हो कि इरफान पठान ने इसी साल फरवरी के महीने में मूलरूप से भारतीय लेकिन दुबई में रहने वाली मॉडल सफा बेग से निकाह किया था। दोनों का निकाह जेद्दा में हुआ था जिसमें दोनों परिवार के केवल क्लोज फ्रेंड, परिवार वाले और रिश्तेदार शामिल हुए थे। हालांकि इरफान ने बाद में बड़ोदरा में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा था जिसमें खेल और राजनीति के जाने-माने चेहरे शामिल हुए थे।
इरफान से 10 साल छोटी हैं सफा
21 वर्षीय सफा जेद्दाह में मॉडलिंग करती थीं। सफा मूल रूप से भारतीय हैं। सफा मिर्जा की जन्मतिथि (28 फरवरी, 1994) जबकि इरफान की (27 अक्टूबर, 1984) है। सफा ने अंतरराष्ट्रीय भारतीय स्कूल से पढाई की है।