For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इरफान पठान ने कुछ ऐसे दी देशवासियों को ईद के मौके पर मुबारकबाद

Eid Mubarak 2020: Irfran Pathan, Yusuf Pathan wishes on eid festival, Watch Video | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने सब कुछ बदलकर रख दिया है। लोग घरों में कैद रहकर खुद को महामारी से बचा रहे हैं और इन महीनों के बीच होने वाले त्योहार भी नहीं मान रहे। आज दुनियाभर के देशों में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। लेकिन बेहद ही सादगी के साथ। लोग एक-दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए भी मुबारकबाद दे रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी ईद की शुभकामनाएं सोशल मीडिया के जरिए सभी के साथ शेयर की है।

इरफान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने भाई यूसुफ पठान और अपने अब्बा के साथ हैं और सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। इरफान ने वीडियो में कहा कि इस बार का ईद काफी सिम्पल रहा, हम बेहद ही सादगी के साथ ईद मना रहे हैं। बता दें कि इस समय कोरोना का कहर पूरी दुनिया में बरप रहा है।

ऐसे में ईद का त्योहार इस बार बेहद ही सादगी से मनाया जा रहा है। इरफान ने इससे पहले एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वो सभी फैन्स से घर में रहकर ईद को सादगी के साथ मनाने की अपील की थी। इरफान के अलावा हरभजन सिंह ने भी ट्वीट कर ईद की शुभकामनाएं देश वासियों को दी है। भारतीय कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी ट्वीट कर इस खास मौकें पर सभी को मुबारकबाद संदेश दिया है।

बता दें कि भज्जी ने अपने ट्वीट में खासकर कोलकाता में आए तूफान अम्फान से क्षति हुए लोगों के लिए दुआएं की है। वहीं कमेंटेटर हर्षा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, 'शायद पिछले कुछ सदियों में इतने मुश्किल दौरे में ईद नहीं आई होगी, उम्मीद करते हैं ये दौर भी गुजरेगा।'

Story first published: Monday, May 25, 2020, 11:08 [IST]
Other articles published on May 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+