For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

घाटी में क्रिकेट सुधारने के लिए पठान ने शिविर किए आयोजित, सैकड़ों बच्चे हो रहे हैं शामिल

श्रीनगर। भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के सलाहकार-सह-कोच नियुक्त किये जाने के बाद उन्होने रविवार को उत्तर, दक्षिण और मध्य कश्मीर में युवा क्रिकेटरों के लिए चयन शिविर आयोजित किए। राज्य क्रिकेट में उनकी भूमिका के बारे में बात करते हुए पठान ने कहा कि वरिष्ठ क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ वह राज्य की युवा प्रतिभाओं का भी मार्गदर्शन करेंगे।

ऑलराउंडर क्रिकेटर पठान ने कहा, 'मैं यहां सीनियर क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए हूं। मैं बच्चों का मार्गदर्शन करूँगा और इनके साथ खेलूंगा। सैकड़ों चयनित बच्चे यहां विभिन्न जिलों से आए हैं व 50 और जल्द ही शामिल हो जाएंगे।'

बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज पठान ने यहां बच्चों से मिलने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत करने का आनंद लिया। उन्होंने आगे कहा कि इन बच्चों अनुभव और फिटनेस का ज्ञान कम है और अगर वे सही तरीके से सुझाए गए प्रक्रिया का पालन करते हैं तो जम्मू-कश्मीर क्रिकेट अधिक ऊंचाई तक पहुंच जाएगा।

राज्य में क्रिकेट इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बात करते हुए पठान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के सदस्य इस क्षेत्र में काम करने के लिए उत्सुक हैं और आधारभूत विकास को तेज करने के लिए विभिन्न बैठकें आयोजित की हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट संघ यहां सुविधाओं में सुधार की दिशा में काम करने के लिए बहुत उत्सुक है। इससे पहले वहां केवल एक ही प्रकार का पिच होता था, लेकिन मैंने ग्राउंड स्टाफ से अनुरोध किया है कि मुझे तीन चार प्रकार के पिच बनाकर दें, ताकि युवाओं को और ज्यादा सीखने को मिलें।

Story first published: Sunday, July 1, 2018, 17:24 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+