इरफान पठान ने बताया पिछले दशक के उन 3 खिलाड़ियों का नाम जो पास कर लेते यो-यो टेस्ट
नई दिल्ली। रोड सेफ्टी वर्ल्ड टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत की जीत के हीरो रहे इरफान पठान ने पिछले दशक के उन 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताया है जो कि फिटनेस में कमाल के थे और अगर उस दौर में यो-यो टेस्ट कराया जाता तो वो जाहिर तौर पर उसे पास कर जाते। मौजूदा समय में भारतीय टीम की फील्डिंग के स्तर को देखने वाले फैन्स के लिये यह बात हजम कर पाना काफी मुश्किल होगा कि उस दौर की टीम इंडिया में ऐसे कारामाती खिलाड़ी मौजूद थे जो यो-यो टेस्ट को पास करने की काबिलियत वाली फिटनेस रखते थे।
और पढ़ें: IPL 2020: वीजा पाबंदियों के बावजूद आईपीएल में शामिल हो सकते हैं विदेशी खिलाड़ी, जानें कैसे
सभी क्रिकेट फैन्स जानते हैं कि टैलेंट के मामले में भले ही भारतीय टीम का पिछला दशक किसी से कम नहीं था लेकिन जब बात फील्डिंग की हो तो मौजूदा टीम कई गुना बेहतर है।
और पढ़ें: भारत में क्रिकेट को लगी 'कोरोना' की नजर, अब तक टल चुके हैं यह 5 बड़े टूर्नामेंट

फिटनेस टेस्ट पास करने के लिये ऐसे बना यो-यो टेस्ट कंपलसरी
भारतीय टीम में यो-यो टेस्ट का चलन पूर्व क्रिकेटर और कोच अनिल कुंबले ने शुरु किया था, जब वह भारतीय टीम के साथ जुड़े थे। उससे पहले फिटनेस टेस्ट चेक करने के लिये भारतीय खिलाड़ियों को एक बीप के अंदर 20 मीटर दौड़ लगानी होती थी।
यहां तक कि जो खिलाड़ी इसे पास नहीं कर पाते थे उन्हें भी टीम में मौका दिया जाता क्योंकि इसे पास करना अनिवार्य नहीं था। हालांकि जैसे-जैसे यह खेल बदला वैसे-वैसे इस खेल की जरूरतें भी और अनिल कुंबले की कोचिंग के दौरान इस फिटनेस टेस्ट को पास करने के लिये यो-यो टेस्ट अनिवार्य हो गया।

अनिल कुंबले ने की थी शुरुआत
यो-यो टेस्ट किसी भी क्रिकेटर की फिटनेस मापने का वो पैमाना ह जिसके तहत यह तय किया जाता है कि वह खिलाड़ी शारीरिक रूप से कितनी फिट है। जो खिलाड़ी इसे पास करते हैं उन्हें राष्ट्रीय टीम में चुने जाने के लिये फिट माना जाता है वरना उन्हें फिर से तैयारी करनी पड़ती है जब तक की वो उन पैमानों पर खरा नहीं उतरते।
अनिल कुंबले ने अपने कोचिंग के दौरान इसकी शुरुआत की थी। बीसीसीआई की ओर से इसे पास करने के लिये 16.1 का पैमाना रखा था लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली जो कि खुद फिटनेस के प्रति काफी संजीदा है ने इस टेस्ट को पास करने के लिये 19 प्वाइंटस हासिल किये थे।

इरफान ने बताया उन 3 खिलाड़ियों का नाम जो कर सकते थे यो-यो टेस्ट पास
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने फर्स्टपोस्ट को दिये अपने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान बताया कि पुरानी भारतीय टीम में भी 3 ऐसे खिलाड़ी थे जो कि बतौर फिटनेस टेस्ट यो-यो टेस्ट को पास कर सकते हैं। इरफान पठान ने इस सवाल के जवाब में मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद कैफ और खुद का नाम लिया जो कि इस फिटनेस टेस्ट को आसानी से पास कर सकते थे।
|
आखिर यही खिलाड़ी क्यों पास कर सकते थे यो-यो टेस्ट
इरफान पठान के अनुसार सचिन तेंदुलकर मौजूदा कप्तान विराट कोहली की तरह फिटनेस के प्रति काफी संजीदा थे इसलिये अगर यह टेस्ट उस समय अनिवार्य कर दिया जाता तो वह इस टेस्ट को जरूर पास कर जाते। जहां तक मोहम्मद कैफ की बात है तो वह विकेट के बीच अपनी तेज दौड़ और मैदान पर जबरदस्त फील्डिंग के लिये जाने जाते थे तो उनका यो-यो टेस्ट पास करना आम बात थी।
इनके अलावा इरफान पठान खुद को भी काफी फिट मानते हैं तो वह खुद भी इस टेस्ट को पास करने की काबिलियत रखते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
