For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इरफान पठान ने बताई 'विराट सेना' की कमजोरी, इसलिए 2013 के बाद कोई विश्व कप नहीं जीता

नई दिल्ली: इसमें कोई शक नहीं कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए किसी भी टीम को हराने का दम है। लेकिन ये टीम 2013 के बाद कोई आईसीसी विश्व कप नहीं जीत पाई है। साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने चैंपियंस ट्राॅफी पर कब्जा किया था। फिर धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली ने टीम की कमान संभाली। हालांकि कोहली के नेतृत्व में टीम ने कई ऐतिहासिक जीतें दर्ज कीं, लेकिन कोई खिताब नहीं जीत सकी। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने इसपर अपने विचार रखते हुए बताया कि आखिर क्या टीम इंडिया में ऐसी कमजोरी है जिस कारण वो 2013 से कोई विश्व नहीं जीत सकी।

बताया क्या है कमी

बताया क्या है कमी

हाल ही में गाैतम गंभीर ने इस मामले पर कहा था कि टीम इंडिया नाजुक मोड़ पर हालात दबाव नहीं झेल पाती थी। वहीं अब इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के 'क्रिकेट कनेक्टेड' शो पर बात करते हुए कहा कि टीम में प्लानिंग तैयार करने की कमी है जो इसका कारण है। उन्होंने 2019 विश्व कप का उदाहरण दिया है।

बेहतर प्लानिंग होनी चाहिए

बेहतर प्लानिंग होनी चाहिए

इरफान ने कहा, 'अगर आप हाल के 2019 टूर्नामेंट को देखें तो टीम खराब प्लानिंग की वजह से चूकी थी। मुझे लगता है कि टीम इससे बेहतर रणनीति बना सकती है। देखिए, हमारे पास रिसोर्स हैं, खिलाड़ी हैं, फिटनेस है, खिताब जीतने के लिए हमारे पास सबकुछ है। अगर कमी थी तो वो थी कि विश्व कप से ठीक पहले भी हमारे पास नंबर-4 का बल्लेबाज नहीं था। हमारे पास प्रॉपर 11 खिलाड़ी थे, लेकिन फिर भी हम संघर्ष करते हुए नजर आए। मुझे लगता है कि आईसीसी टूर्नामेंट्स में जाते समय हमारे पास बेहतर प्लानिंग होनी चाहिए। अगर हमारी रणनीति बेहतर होगी तो हमारे पास चैंपियन बनने की बाकी सारी चीजें हैं।'

2019 में सेमीफाइनल में हारे थे

2019 में सेमीफाइनल में हारे थे

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। इसके बाद से टीम इंडिया सभी टूर्नामेंट्स के सेमीफाइनल और फाइनल स्टेज तक पहुंची है, लेकिन कभी चैंपियन नहीं बन सकी। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया फाइनल में पाकिस्तान से हार गई थी। 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गई थी।

Story first published: Monday, June 15, 2020, 10:06 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+