For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इरफान पठान ने बताया आखिर क्यों मुंबई इंडियंस टीम का मैनेजमेंट दूसरी टीमों से अलग है

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। अभी तक खेले गए 12 मैचों में से 8 मैच जीतकर 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली मुंबई इंडियंस पहली टीम है। आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान जिस तरह से मुंबई के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली, उसकी बदौलत टीम ने जबरदस्त जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस की टीम मौजूदा समय में अंक तालिका में पहले पायदान पर है। मुंबई की टीम के ना सिर्फ सर्वाधिक अंक हैं बल्कि उसका रन रेट भी सबसे बेहतर है। मुंबई टीम के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर खुद पूर्व क्रिकेटर और मुंबई की टीम का हिस्सा रह चुके इरफान पठान ने कुछ दिलचस्प किस्से साझा किए।

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए इरफान पठान ने मुंबई इंडियंस टीम के मैनेजमेंट को लेकर कई अहम किस्से साझा किए। पठान ने कहा कि मैं मुंबई इंडियंस के अलावा आईपीएल में कई टीमों का हिस्सा रह चुका हूं, लेकिन अन्य टीमों के मैनेजमेंट की तुलना में मुंबई इंडियंस की टीम कहीं ज्यादा खिलाड़ियों की परवाह करती है। मुंबई इंडियंस का प्रबंधन टीम के खिलाड़ियों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखता है। पठान ने कहा कि आईपीएल के दौरान टीमों को अलग-अलग वेन्यू पर जाने के लिए काफी यात्रा करनी पड़ती है, ऐसे में खिलाड़ी मैच के बाद अच्छे से रिकवर नहीं कर पाते हैं, लेकिन मुंबई की टीम के साथ ऐसा नहीं है।

इरफान पठान ने बताया कि अगर मुंबई की टीम का मैच डे-नाईट है तो खिलाड़ियों की फ्लाइट अगले दिन दोपहर 12 बजे से पहले नहीं होती है, ऐसे में खिलाड़ी मैच के बाद अच्छी नींद ले सकता है और रिकवरी में भी मदद मिलती है। लेकिन अगर सुबह 6 बजे की फ्लाइट होती है तो खिलाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ये छोटी-छोटी चीजें हैं लेकिन इससे खिलाड़ियों को काफी मदद मिलती है और मुंबई इंडियंस टीम का प्रबंधन इसका खयाल रखता है। खिलाड़ियों को कनेक्टिंग फ्लाइट नहीं लेनी पड़ती हैं, उन्हें डायरेक्ट फ्लाइट मिलती है और समय का भी विशेष खयाल रखा जाता है।

बता दें कि आईपीएल में अभी तक 49 मैच खेले जा चुके हैं। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि प्लेऑफ में कौन सी चार टीमें खेलेंगी। हालांकि प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली मुंबई इंडियंस पहली टीम बन गई है। लेकिन बाकी तीन टीमों को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।12-12 मैच खेलकर आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 14 अंकों के साथ दूसरे व तीसरे पायदान पर हैं। चौथे क्वालिफायर के लिए चार टीमों में कड़ी टक्कर बरकरार है।

Story first published: Friday, October 30, 2020, 13:31 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+