For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इरफान पठान का खुलासा, बताया- क्यों सफल है रोहित-धवन की जोड़ी

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और उपकप्तान रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए बताया कि आखिर क्यों सीमित ओवर्स प्रारूप में यह जोड़ी इतनी ज्यादा सफल है। इरफान पठान ने इसके पीछे की वजह का खुलासा करते हुए बताया कि उनके सफल होने के पीछे का कारण है कि यह दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के मजबूत पक्ष के अनुसार खेलते हैं। उल्लेखनीय है कि शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी को मौजूदा समय की सबसे सफल जोड़ियों में से एक मानी जाती है जो कि साल 2013 से लगातार सीमित ओवर्स प्रारूप में शानदार बल्लेबाजी कर रही है।

स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम 'क्रिकेट कनेक्टेड' में शिरकत करते हुए इरफान पठान ने कहा, 'हम जानते हैं कि शिखर बहुत खुलकर खेलते हैं। वह रोहित शर्मा को समय देते हैं। हम सभी जानते हैं कि कैसे रोहित शर्मा तेजी से आक्रामक रूख अख्तियार करने में सक्षम हैं, लेकिन उन्हें शुरुआत में समय चाहिए होता है।'

और पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में पकड़ा गया भारतीय फिक्सिंग रैकेट, बढ़ गई BCCI का टेंशन

इरफान पठान ने दोनों खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के खेल और क्षमताओं के बारे में जानते हैं यह वजह उन्हें एक-दूसरे के लिये खास बनाती है।

उन्होंने कहा, 'क्रिकेट में आपको अपनी ताकत और कमजोरी को समझने के लिए दूसरे छोर पर किसी की जरूरत होती है। शिखर को पता है कि रोहित को शुरुआत में कुछ ओवरों की जरूरत होती है। ऐसे समय मे शिखर जिम्मेदारी उठाते हैं और मुझे लगता है कि इस वजह से वह सफल भी हैं। जब गेंदबाजी के लिए स्पिनर आते हैं, तब तक रोहित क्रीज पर जम चुके होते हैं और वह शिखर से सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेते हैं।'

और पढ़ें: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बोले- बिना दर्शकों के बेकार है भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज

गौरतलब है कि सीमित ओवर्स प्रारूप में रोहित-शिखर की जोड़ी के नाम 16 शतकीय साझेदारी हैं और वह इस लिस्ट में एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडेन की जोड़ी के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। आपको बता दें कि इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जोड़ी 21 शतकीय साझेदारियों के साथ पहले नंबर पर काबिज है।

Story first published: Wednesday, July 1, 2020, 13:15 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+