For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इरफान पठान बोले- मदद के लिए रात 2 बजे भी तैयार रहता था ये पूर्व भारतीय कप्तान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान साैरव गांगुली, सुनील गावस्कर, कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनकी उपलब्धियों पर फैंस आज भी चर्चा करते हुए नहीं थकते। लेकिन पूर्व ऑलराउंडर इरफान इरफान पठान ने उस कप्तान की जमकर तारीफ की जो रात के 2 बजे भी खिलाड़ियों की समस्या का हल करने के लिए तैयार रहता था। यह बात अलग है कि उस पूर्व कप्तान की कोई ज्यादा अहमियत नहीं पड़ी।

नहीं मिला क्रेडिट

नहीं मिला क्रेडिट

जी हां, हम बात करने जा रहे हैं राहुल द्रविड़ की। द्रविड़ भी टीम इंडिया के लिए कप्तानी कर चुके हैं। गाैतम गंभीर ने हाल ही में बयान दिया था कि द्रविड़ की लीडरशिप को उतना श्रेय नहीं मिला, जितने के वो हकदार थे। अब इरफान का भी ऐसा ही मानना है। उन्होंने द्रविड़ की तारीफ की है और उन्हें बेहतरीन कप्तान बताया है। इरफान का कहना है कि कई महान कप्तान रहे हैं, लेकिन द्रविड़ को एक कप्तान के तौर पर पूरा क्रेडिट दिया जाना चाहिए।

द्रविड़ महान थे

द्रविड़ महान थे

अपने छोटे से कार्यकाल में द्रविड़ को भी सफलता मिली। उनके नेतृत्व में भारत ने विंडीज और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास बनाया था। इरफान ने कहा, ''द्रविड़ 100 फीसदी एक महान कप्तान थे। वह अच्छे तरह से जानते थे कि उन्हें क्या चाहिए। द्रविड़ सबसे अंडर रेटेड खिलाड़ी रहे हैं। हर कप्तान का अपना रास्ता होता है, कुछ कप्तान अलग सोचते हैं। उनमें स्पष्टता थी। वह हर खिलाड़ी को बताते थे कि उसको क्या करना है। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उन्होंने नंबर तीन पर बल्लेबाजी की। कप्तानी की और बताैर विकेटकीपर भी काम किया।''

रात 2 बजे भी उठते थे

रात 2 बजे भी उठते थे

इरफान ने कहा, ''लोगों का कहना है कि वह वनडे क्रिकेट के बड़े खिलाड़ी नहीं थे, लेकिन उन्होंने 10000 से अधिक रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी की शैली एकदम अलग थी। वह खिलाड़ियों की हर समस्या का हल करने के लिए तैयार रहते थे द्रविड़ ऐसे कप्तान थे, जिनसे रात के दो बजे भी अपनी समस्या बताई जा सकती थी। वो मदद के लिए तैयार रहते थे।'' बता दें कि राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने 25 में 8 मैच जीते, तो 79 वनडे में टीम को 42 में जीत मिली।

Story first published: Monday, June 29, 2020, 14:53 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+