For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लेकर इरफान पठान ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्सकी टीम आने वाले आईपीएल के सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करेगी और उसका दबदबा होगा। पठान ने कहा कि जिस तरह से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कई सालों तक आईपीएल में अपना दबदबा बनाए रखा, उसी तरह दिल्ली कैपिटल्स की टीम आने वाले सीजन में अपना दबदबा बरकरार रखेगी।

जब इरफान पठान से पूछा गया कि क्या अगले 4-5 सलों में आप दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बेहतर प्रदर्शन करते हुए देखते हैं इसके जवाब में पठान ने कहा कि श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम आने वाले कुछ सालों में आईपीएल में अपना दबदबा कायम करेगी, जैसे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पिछले कुछ सालों में किया है। पठान का मानना है कि जिस तरह से टीम के दो अहम गेंदबाज कैगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया ने प्रदर्शन किया है, उसकी वजह से टीम की स्थिति आने वाले समय में काफी मजबूत होती दिख रही है।

पठान ने कहा कि दिल्ली की टीम ने एक अच्छी टीम तैयार करने की पूरी कोशिश की है और उन्होंने अपनी तैयारी को काफी बेहतर किया है। उनके पास एक बेहतरीन कप्तान है, उनके पास दक्षिण अफ्रीका के शानदार दो गेंदबाज हैं, इसके अलावा दिल्ली के शिखर धवन जैसा खिलाड़ी है,ऐसे में आने वाले सालों मे दिल्ली की टीम का दबदबा आईपीएल में देखे को मिल सकता है। पठान का मानना है कि दिल्ली की टीम को हेटमायर के अलावा एक और अच्छा फिनिशर चाहिए। वह भारतीय या विदेशी कोई भी हो सकता है। टीम बहुत हद तक स्टॉयनिस और हेटमायर पर निर्भर है, ऐसे में अगर टीम के पास एक और बेहतर बल्लेबाज आता है तो टीम काफी मजबूत बन सकती है।

इरफान पठान का मानना है कि अगर टीम को एक अच्छा स्पिन गेंदबाज मिल जाता है तो दोनों तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल सकती है। टीम एक बेहतरीन स्पिनर को टीम में शामिल करके दिल्ली की स्क्वॉड को और भी खतरनाक बना सकते हैं। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहली बार आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि टीम को मुंबई इंडियंस के सामने हार का मुंह देखना पड़ा था।

Story first published: Thursday, November 12, 2020, 13:36 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+