Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इरफान पठान ने शेयर किया VIDEO, कहा- कुछ लोगों ने बनाया था धर्म को धंधा, पर अब..

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के पूर्व ऑलराउंडर रहे इरफान पठान इस समय बाकी खेल हस्तियों की तरह से लॉकडाउन समय सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर बिता रहे हैं। उन्होंने हाल ही में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से बात की थी जिसमें क्रिकेट से जुड़े कुछ बढ़िया सवाल-जवाब के अलावा देश में कोरानावायरस को लेकर मौजूदा हालातों पर भी चर्चा हुई थी।

शमी ने इस संदर्भ में इरफान से कुछ अहम बातें शेयर की थी और बताया था कि जिस जगह वे अपने फार्म हाउस में फिलहाल रह रहे हैं वह एक गांव हैं। यहां पर लोगों के अंदर वायरस से बचाव को लेकर कोई जागरूकता भी नहीं है। पुलिस आती है तो लोग घरों मे चले जाते हैं वर्ना रोजमर्रा का आम जीवन चल रहा होता है।

इरफान पठान का 'इंसानों' के नाम वीडियो-

इरफान पठान का 'इंसानों' के नाम वीडियो-

अब शमी के बाद इरफान पठान ने भी कोरोनावायरस से समग्र रूप से निपटने में लोगों की भूमिका पर बात की है। पठान का ताजा वीडियो उन घटनाओं की एक तीखी प्रतिक्रिया के तौर पर आया है जो आजकल देश में छाई हुई हैं। कोरोनावायरस के फैलाव के बीच देश में दो संप्रदायों के बीच दूरियां भी बढ़ने जैसी परिस्थितियां जारी हैं। पठान का ताजा इंस्टाग्राम वीडियो इसी संदर्भ में हैं। यह वीडियो टिकटॉक पर भी शेयर किया गया है।

श्रीलंका क्रिकेट ने दिया अपने देश में IPL 2020 कराने का प्रस्ताव

'सुधर जाओ इंसानों अब तो वक्त भी....'

'सुधर जाओ इंसानों अब तो वक्त भी....'

वीडियो में इरफान बिना किसी परिचय बातचीत के सीधे शेर पढ़ने के अंदाज में खास संदेश दे रहे हैं। पठान ने धर्म और समाजिक सदभाव जैसी संवेदनशील बातों पर लोगों का ध्यान इंगित कराने के लिए बोला-

"जब से दुनिया बनी है तब से धर्म के नाम पर धंधा हो रहा है, पर अफसोस की बात यह है कि अब तो समझदार भी अंधा हो रहा है, कुछ ही लोगों ने बनाया था धर्म को धंधा, अब तो यह धंधा भी गंदा हो रहा है, लड़ोगे तुम और फायदा उठाएगा कोई और, सुधर जाओ इंसानों अब तो वक्त भी तुम्हारे पास कम हो रहा है," पठान ने कहा।

पत्थरबाजी की घटनाओं पर भी दे चुके प्रतिक्रिया-

बता दें कि पठान बंधुओं ने इस मुश्किल दौर के बीच मानवीय आधार पर कई पहल करते हुए दान और सहायता जैसी चीजें प्रदान करने में तत्परता दिखाई है। हाल ही में मुरादाबाद में हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर भी इरफान पठान ने प्रतिक्रिया दी थी और कहा,'अगर तुम चिकित्सक/डॉक्टर्स पर हमला करोगे, तो तुम्हें बचाएगा कौन? मुरादाबाद में डॉक्टर्स पर यह हमला बड़ा ही शर्मसार करने वाला है।'

देशभर में वायरस से 420 लोगों की मौत-

देशभर में वायरस से 420 लोगों की मौत-

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक दुनियाभर में वायरस के कारण 1 लाख 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। भारत की बात करें तो यहां संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 12,759 हो गई है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर कोरोना वायरस से निपटने की पूरी कोशिश कर रही हैं। देशभर में वायरस से 420 लोगों की मौत हो गई है, जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1489 है।

ग्लैन मैक्ग्रा ने बताया अगर वे हैट्रिक लेते तो किन 3 बल्लेबाजों को आउट करेंगे

Story first published: Friday, April 17, 2020, 8:25 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+