For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जिसकी 'स्विंग' को इरफान पठान ने बताया गायब, उसी बाॅलर ने भारत को दिए झटके

नई दिल्ली। भारत-आस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ जहां मेहमान टीम ने टाॅस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। कप्तान विराट कोहली ने जब प्लेइंग इलेवन घोषित की तो उसमें तीनों ओपनर यानी कि रोहित शर्मा, शिखर धवन और केएल राहुल को शामिल किया गया। राहुल तीसरे नंबर पर आए तो कप्तान खुद चाैथे नंबर पर उतरे। मिचेल स्टार्क भारत की पारी के लिए पहला ओवर फेंकने आए, लेकिन इस दाैरान पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने ट्वीट करते हुए स्टार्क की गेंदबाजी पर कहा कि उनकी स्विंग गायब है।

इरफान ने मैच के बीच में ट्वीट करते हुए लिखा, 'स्टार्क के गेंदबाजी एक्शन में किसी कारण कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है और मुझे लग रहा है कि इसी वजह से उन्हें स्विंग नहीं मिल रहा है। वहीं पैट कमिंस को दूसरे छोर से गेंद को मूव कराने में सफल हो रहे हैं।' लेकिन स्टार्क ने अपना दूसरा ओवर फेंकने के बाद ऐसी लय पकड़ी कि उन्होंने भारत को रोहित शर्मा(10) के रूप में पहला बड़ा झटका दे दिया। स्टार्क ने भारत की पारी के पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित को डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराया।

रोहित को आउट करने के बाद स्टार्क ने श्रेयस अय्यर को अपना शिकार बनाया जो पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। स्टार्क ने 33वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अय्यर को एलेक्स केरी के हाथों कैच आउट करवाया। अय्यर 4 बनाकर आउट हुए। स्टार्क ने भारत के खिलाफ 10 ओवर में 56 रन देकर 3 विकेट लिए। इस कारण भारत 255 रनों पर ढेर हुआ। बता दें कि मिचेल की ताकत उनकी रफ्तार है। वो बड़ी आसानी से 148 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार छू सकते हैं। मिचेल के बाउंसर बल्लेबाजों को संभलने का मौका नहीं देते और उनकी बाहर जाती गेंद दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए बेहद खतरनाक साबित होती हैं।

Story first published: Tuesday, January 14, 2020, 17:30 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+