दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने चैंपिंयस ट्रॉफी के फाइनल में होने वाले महामुकाबले से पहले भारतीय टीम को बेस्ट ऑफ लक कहा है। रविवार को किंग्सटन ओवल के मैदान में भारत और पाकिस्तान खिताबी जीत के लिए भिड़ेंगे और इसका क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इरफान पठान ने भारतीय टीम पर भरोसा जताते हुए कहा है कि इस मुकाबले में भारत ही जीते जीतेगा। उन्होंने कहा कि मैं टीम के सभी खिलाड़ियों को बेस्ट ऑफ लक कहता हूं। पठान ने यह भी जोड़ा कि पिछले 10 सालों में भारत और पाकिस्तान के बीच कोई पहला फाइनल मैच होने जा रहा है।
पठान ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हर मैच खास होता है। अब देखना है कि आज के महामुकाबले में इरफान पठान की भविष्यवाणी को भारतीय टीम कहां तक साबित करके दिखाती है।