For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अब बड़े पर्दे पर नजर आएंगे इरफान पठान, सामने आया फिल्म में क्रिकेटर का लुक

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इरफान पठान का 27 अक्टूबर को जन्मदिन था। इरफान पठान के जन्मदिन के मौके पर बड़ी संख्या में फैंस ने उन्हें बधाई दी। लेकिन इस मौके पर इरफान पठान को सोशल मीडिया पर एक खास बधाई दी गई, जिसे देखकर इरफान के फैंस में जबरदस्त उत्साह है। दरअसल क्रिकेट के मैदान के बाद अब इरफान पठान बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। बहुत ही कम लोगों को इस बारे में जानकारी होगी कि इरफान पठान ने एक तमिल फिल्म में काम किया है जोकि जल्द ही रीलीज होने वाली है।

इरफान पठान कॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इरफान एक्टर चियां विक्रम के साथ अजय गंनामुंथु की फिल्म कोबरा में नजर आएंगे। फिल्म का नाम कोबरा है। फिल्म में विक्रम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में इरफान स्टाइलिश विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर रीलीज किया गया है जिसमे इरफान पठान का फिल्म में लुक नजर आता है। इरफान को पोस्टर में ब्लैक सूट में देखा जा सकता है, जिसमे वह फ्रेंच इंटरपोल अधिकारी असलान यिलमाज का किरदार अदा कर रहे हैं।

फिल्म के निर्माता अजय गंनान्मुंथु ने ट्वीट करके इरफान पठान को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है। साथ ही लिखा कि वह इरफान के से मिलकर उनके साथ काम करके बेहद खुश हैं। अजय के इस ट्वीट का जवाब देते हुए इरफान पठान ने उनका शुक्रिया अदा किया है। बता दें कि फिल्म कोबरा की शूटिंग मार्च माह में रूस में हुई थी, लेकिन कोरोना के चलते टीम को बीच में ही वापस भारत आना पड़ा था। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इस वर्ष पूरी हो जाएगी। बता दें कि फिलहाल इरफान पठान आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं और यूएई में हैं।

Story first published: Friday, October 30, 2020, 12:37 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+