नई शुरूआत से बदलेगी भारतीय हाकी: असलम शेर
भोपाल, 3 मईः भारतीय हाकी फेडरेशन की तदर्थ समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष असलम शेर खान ने भारतीय हाकी में सुधार लाने के लिए नई शुरूआत करने का मन बना लिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि खिलाड़ियों व प्रतिभाओं के चयन में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं बरता जाएगा। पूर्व ओलम्पिक खिलाड़ी खान ने यह बात पत्रकारों से कही।
खान ने कहा कि भारतीय हाकी को फिर से उसकी प्रतिष्ठा दिलाने के लिए उसके बुनियादी ढांचे में बदलाव की जरूरत है। उन्हें लगता है कि किसी भी खेल में क्षेत्रीयता और राज्य आधारित टीम की बजाय संयुक्त टीम का चयन किया जाना चाहिए। तभी सफलता सम्भव है।
खान हाकी के उत्थान के लिए हर स्तर पर कदम उठाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह जरूरत पड़ने पर फिल्म अभिनेता शाहरूख खान से लेकर अन्य फिल्मी हस्तियों से सहयोग मांगने में भी नहीं हिचकिचाएंगे। क्योंकि उनकी प्राथमिकता हाकी को वह मुकाम दिलाना है जिसके लिए वह जानी जाती है।
पूर्व अध्यक्ष क़े पी़ एस़ गिल के कार्यकाल में हुई गड़बड़ियों की जांच के संदर्भ में खान का कहना है कि यह विषय तदर्थ समिति के अधिकार क्षेत्र में नहीं है और इस पर कार्यवाही का दायित्व सरकार का है। उन्होंने भारतीय हाकी के इतिहास में पहली बार हाकी के संचालन की जिम्मेदारी खिलाडियों को सौंपे जाने को काफी महत्वपूर्ण माना।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह समिति पूरी स्वतंत्रता के साथ काम करेगी। मलेशिया में आयोजित अजलन शाह हाकी प्रतियोगिता कि लिए टीम का चयन पूरी पारदर्शिता से होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications